{"_id":"5b01e2544f1c1be2408b6b87","slug":"181526850132-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... कर्नाटक में भाजपा का घमंड हार गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... कर्नाटक में भाजपा का घमंड हार गया
Updated Mon, 21 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कर्नाटक में भाजपा नेतृत्व वाली येदियुरप्पा सरकार के इस्तीफे का जश्न कांग्रेसजनों में जारी है। कांग्रेसियों में उत्साह भर देने वाले इस प्रकरण में रविवार को भी चर्चाएं और बयान आते रहे। कांग्रेसियों ने कहा कि हार का यह सिलसिला वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जारी रहेगा।
कांग्रेस की पूर्व महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अब पूरे देश में कांग्रेस का परचम लहराएगा। कर्नाटक एक शुरुआत भर है। कांग्रेस ही सभी को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।
वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र मेहरा ने कहा है कि भाजपा का घमंड टूट गया है। कांग्रेस अब नये दौर में प्रवेश कर रही है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को इस जीत की बधाई। उन्होंने कहा कि इस जीत ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। अब पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का काम शुरू होना चाहिए, जिससे लोकसभा चुनाव में इसका सार्थक परिणाम मिल सके।
विज्ञापन
प्रदेश महासचिव योगेश दीक्षित ने कहा कि इस जीत से समूचे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह पैदा हो गया है। यह भाजपा के घमंड की हार है। किसी का भी घमंड ज्यादा दिन तक नहीं रहता है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव सैयद वसीम अहमद ने कहा है कि अब कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ जुट रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस को इसका सार्थक परिणाम मिलेगा। पार्टी आने वाले दूसरे चुनावों में भी भाजपा को हराएगी।
इधर, सपा महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज ने कहा है कि कांग्रेस अब कर्नाटक में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। वहां के चुनाव में सपा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब भाजपा का पूरे देश से सफाया होने जा रहा है। यूपी में सपा बसपा गठबंधन भाजपा की नाक में दम कर देगा। भाजपा बुरी तरह से हारेगी।