{"_id":"5af20d9e4f1c1b61098b8acf","slug":"181525812638-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मच्छर मारने की क्वाइल से आग, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मच्छर मारने की क्वाइल से आग, मासूम की मौत
Updated Wed, 09 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मच्छरों से बचने के लिए जला कर लगाई गई क्वाइल से घर में आग लग गई, जिससे एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से आसपास के क्षेत्र के लोग हतप्रभ हैं। जबकि मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
क्वार्सी के मोहल्ला अली नगर में रहने वाला मो. कलीमुद्दीन फैक्ट्री में मजदूरी करता है। सोमवार की रात को वह फैक्ट्री में काम करने गया था। घर में उसकी पत्नी साइमा और साढ़े तीन साल का बेटा मो. अब्दुल्ला था।
यह लोग झोंपड़ीनुमा मकान में सो रहे थे। मच्छरों के प्रकोप से बचने के लिए झोंपड़ी में मच्छर भगाने वाली क्वाइल जलाकर लगा ली थी। मां और बेटे सो गए। इसी दौरान क्वाइल का एक जलता हुआ टुकड़ा नीचे गिर गया इससे झोंपड़ी में आग लग गई। बच्चे की चीख पुकार सुनकर साइमा जग गई और शोर मचाया।
विज्ञापन
इस पर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू तो पा लिया लेकिन अब्दुल्ला बुरी तरह जल गया। घायल अवस्था में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। यहां पर डाक्टरों ने उपचार भी शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मासूम की इस तरह मौत होने से परिवार में कोहराम है, जबकि क्षेत्र में चर्चा है।