फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तब डीएस शांत कराया, अब गुर्जरों को मनाओ

तब डीएस शांत कराया, अब गुर्जरों को मनाओ

Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
तब डीएस शांत कराया, अब गुर्जरों को मनाओ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश पांडेय अब अलीगढ़ के बजाय मेरठ में कप्तानी संभालेंगे। राजेश पांडेय को फिर एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए भेजा जा रहा है। इस बार उनका लक्ष्य मेरठ के वह गुर्जर हैं, जो पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। प्रदेश भर में प्रकरण सुर्खियों में है। इसी तरह जब उन्हें यहां भेजा गया था, उस वक्त डीएस कॉलेज में छात्राओं से छेड़खानी विवाद देश भर में मीडिया की सुर्खियों में था और सपा सरकार निशाने पर थी।

10 सितंबर 2016 को अलीगढ़ एसएसपी बनाकर भेजे गए राजेश पांडेय को यहां उस दौर में भेजा गया था, जब डीएस कॉलेज का विवाद देश भर में छाया हुआ था। छात्राओं से छेड़खानी जैसे आरोप मीडिया की सुर्खियों में थे। माहौल सांप्रदायिक होता जा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौर में यहां से तत्कालीन एसएसपी लव कुमार को हटाया गया था और विवाद थामने के लिए यूपी के तेज तर्रार आईपीएस अफसरों में शामिल राजेश पांडेय को यहां भेजा गया। लगभग बीस महीने यहां तैनात रहे राजेश पांडेय को अब फिर प्रदेश में सबसे ज्यादा हॉट चल रहे मेरठ जिले में भेजा जा रहा है, जहां गुर्जरों ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जेल पर हमलाकर जेल में निरुद्ध अपने लोगों को छुड़ाने की चेतावनी जारी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दो दिन में आएंगे नए एसएसपी
आजमगढ़ से स्थानांतरित होकर आ रहे नए एसएसपी अजय कुमार साहनी एक-दो दिन में यहां आकर कार्यभार संभालेंगे। देर रात अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने इतना ही कहा कि वह जल्द आ रहे हैं। साहनी मूल रूप से महाराजगंज के रहने वाले हैं और वर्ष 2009 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वह यहां से पहले सिद्धार्थ नगर एसपी रहे हैं, जबकि पीएसी कमांडेंट अलीगढ़ भी रहे हैं। इसके अलावा एसपी सिटी बुलंदशहर भी रहे हैं। आजमगढ़ में उन्हें दूसरी पोस्टिंग मिली थी और कई एन्काउंटरों के चलते चर्चाओं में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed