{"_id":"5ae0e72d4f1c1b5d098b6832","slug":"181524688685-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलखान सिंह में डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलखान सिंह में डाक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अलीगढ़।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में मंगलवार को विधायक संजीव राजा के औचक निरीक्षण में खामियां ही खामियां मिलने और डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताने के बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने आरोपी डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में डॉक्टरों से पूछा गया है कि अपने ऊपर लगे आरोपों के विषय में वह क्या स्पष्टीकरण देंगे।
मंगलवार को विधायक संजीव राजा मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। बाद में पत्रकारों से बात करते समय उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जमकर नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों पर पैसे लेने के आरोप लगते हैं। मरीजों को इधर से उधर भटकाया जाता है।
इलाज के नाम पर पैसे की मांग की जाती है। उन्होंने दो डॉक्टरों का स्पष्ट नाम लेकर कहा कि वह शासन को पूरी स्थिति से अवगत कराएंगे। विधायक के जाने के बाद अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही अस्पताल के अन्य स्टाफ को भी कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दे डाली।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने माननीय विधायक को गुमराह किया है। जिस आपरेशन के न होने पर मामला उठा है, उसमें मरीज के दिल में छेद था। एनस्थीशिएस्ट ने एनस्थीशिया देने से मना कर दिया। इसके बाद मैं भला आपरेशन कैसे कर सकता था। रही बात पैसे मांगने की तो मरीजों को सारा खर्चा एक साथ बताया जाता है। इससे कुछ लोगों को लगता है कि अतिरिक्त पैसे मांगे जा रहे हैं। जहां तक नोटिस का सवाल है तो उसका विधिवत जवाब दे दिया जाएगा।
- डॉ. वाई के भारद्वाज, सर्जन, मलखान सिंह जिला अस्पताल