फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तब मोदी ने महिला को बना दिया रक्षा मंत्री-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

तब मोदी ने महिला को बना दिया रक्षा मंत्री-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Thu, 08 Mar 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
तब मोदी ने महिला को बना दिया रक्षा मंत्री-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि देश में जब इस बात पर चर्चा हो रही थी कि महिलाओं को फाइटर प्लेन चलाने दिया जाए या नहीं, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महिला को रक्षा मंत्री बनाकर एक मजबूत संदेश दिया।

218 में से 122 स्वर्ण पदक जीतने पर राज्यपाल ने छात्राओं को शुभकामनाएं दीं और कहा कि एक दिन बाद यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस होने के कारण आज का दिन छात्राओं के लिए विशेष हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 64 साल पहले जब वह बीकॉम में थे तो क्लास में 150 छात्र और मात्र 4 छात्राएं थीं। इन वर्षों में भारत की प्रगति कितनी हुई, यह आज आंकड़े बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज महिलाएं आईएएस, आईपीएस बन रही हैं। रेलगाड़ी चला रही हैं और सेना में जा रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जीवन में सफलता के शीर्ष मुकाम पर पहुंचने के लिए सूर्य की तरह चलते रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि किसी भी इंसान के जीवन में दीक्षांत समारोह एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। पढ़ाई समाप्त होती है और जीवन की लड़ाई प्रारंभ होती है। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं अपनाएं।

इससे जीवन में धोखा मिल सकता है। कड़ी मेहनत के बाद कभी जीवन में असफलता मिले तो आंखें बंद कर आत्म निरीक्षण करें। जीवन में कभी हार मत मानें। सफलता कदम चूमेंगी।

अमर उजाला की खबर पर मुहर, राज्यपाल ने की शिरकत
एएमयू के 65वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने शिरकत की। उनकी शिरकत से अमर उजाला की उस खबर पर मुहर लग गई, जिसमें समारोह में राज्यपाल के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, इस बारे में एएमयू इंतजामिया ने इंकार कर दिया था।


अमर उजाला ने चार मार्च के अंक में दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक के शामिल होने की अटकलें लगाने की खबर छापी थी। राज्यपाल यूनिवर्सिटी के चीफ रेक्टर (मुख्य कुलाधिसचिव) हैं, इस नाते उनके यूनिवर्सिटी में आने की बातें हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed