{"_id":"5a9ef78c4f1c1bb06f8b5246","slug":"181520367500-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से महाविद्यालयों में परीक्षा, 80 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से महाविद्यालयों में परीक्षा, 80 हजार परीक्षार्थी देंगे इम्तिहान
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए महाविद्यालयों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विश्वविद्यालय ने जिले में इस बार छह नोडल सेंटर बनाया है। इस बार दो नए सेंटर बने हैं।
विश्वविद्यालय की परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली सुबह सात बजे से 10 तक होगी। दूसरी पाली पूर्वाह्न 11 बजे से दो बजे तक होगी।
तीसरी और अंतिम पाली अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। इस परीक्षा में करीब 80 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जो 80 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए डीएस, एसवी, टीकाराम कन्या महाविद्यालय, खैर, अतरौली व टप्पल के एक कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया है।
विज्ञापन
कैमरे की नजर में होगी परीक्षा
डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की नजर में होगी। जिन महाविद्यालयों में परीक्षा होनी है, उनके प्राचार्य व प्रबंधकों की बैठक मंगलवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय व डीएस कॉलेज में बुलाई गई। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. चंद्रकांता अग्रवाल व डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश ने प्राचार्यों व प्रबंधकों से तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के नियम कोअक्षरश: पालन करने की हिदायत दी। परीक्षार्थियों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। कैमरे की व्यवस्था में चूक न हो इसका भी ख्याल रखने के लिए कहा गया है।