फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल

दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल

Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 65वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक भी शामिल होंगे। उन्हें कार्यक्रम का विशिष्ट अतिथि बनाया गया है।

एएमयू के 65वें दीक्षांत समारोह में 5381 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी, जिसमें 2891 स्नातक, 2094 स्नातकोत्तर, 25 एमफिल तथा 371 पीएचडी छात्र व छात्राएं शामिल हैं।
विज्ञापन


फाइनल रिहर्सल (फुल ड्रेस रिहर्सल) के बाद यह भी तय हो गया है कि कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के मंच पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राम नाईक, प्रो. चांसलर नवाब इब्ने छतारी, कुलपति प्रो. तारिक मंसूर, ऑनरेरी ट्रेजरार प्रो. हबीबुर्रहमान, रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर एवं कंट्रोलर प्रो. एम जुबैरी बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू के कुलाधिपति सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन स्वास्थ्य कारणों से दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। कुलाधिपति की ओर से कुलपति को भेजे गए कायद जौहर ईजुद्दीन के पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वागत करना उनके लिए गौरव का विषय होता, परंतु अस्वस्थ होने के कारण वह समारोह में भाग लेने में असमर्थ हैं।


कुलाधिपति की इच्छा है कि आप राष्ट्रपति की सेवा में उनकी ओर से शुभकामनाएं तथा दुआएं प्रस्तुत कर दें। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने कहा कि राज्यपाल राम नाईक समारोह में शामिल होेंगे।

सर्वाधिक मेडल हासिल करने वाले छात्र-छात्रा
छात्र
नाम कोर्स मेडल
अब्दुल्लाह हारून बीटेक सिविल 6
हर्ष गुप्ता बीटेक मैकेनिकल 5
मो. रेजा अजहरी एमए परशियन 3
मो. हैदर रजा एमए अरेबिक 3
मुहम्मद फहद जमाली एमएससी कैमेस्ट्री 3
मो. अफजल अंसारी एमएससी मैथ 3
मीर हुसैन नकवी बीए इतिहास 3
--
छात्रा
होमा फातिमा एमएससी जूलोजी 4
अंजुम सिद्दीकी एमबीबीएस 4
सदफ सुल्ताना एमएलआईएससी 4
सना सऊद बीयूएमएस 4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed