{"_id":"5a173b914f1c1b71548beee0","slug":"181511472017-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... सब्जी आढ़तियों की समस्या सुनने पहुंचे सांसद, विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... सब्जी आढ़तियों की समस्या सुनने पहुंचे सांसद, विधायक
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी आढ़तियों की समस्या सुनने पहुंचे सांसद-विधायक
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंडी प्रशासन एवं सचिव के उत्पीड़न से त्रस्त मंडी आढ़तियों के आंसू पोंछने के लिए सांसद सतीश गौतम एवं विधायक पहुंचे। उन्होंने सब्जी मंडी एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत कर समस्याएं सुनी और चुनाव बाद निस्तारण का भरोसा दिलाया। मंडी व्यवसायियों ने उत्पीड़न एवं अभद्र बर्ताव के लिए मंडी सचिव को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके स्थानांतरण की मांग की।
मंडी सचिव के अभद्र बर्ताव एवं धनीपुर सब्जी मंडी में मंडी प्रशासन की मिलीभगत से लगे अवैध फड़ हटाने की मांग कर रहे आढ़तियों की समस्याएं सुनने के लिए सांसद सतीश गौतम, विधायक कोल अनिल पाराशर, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि एवं छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह गुरुवार को मंडी पहुंचे।
इस मौके पर सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष शल्यराज सिंह ने उनके सामने मंडी व्यापारियों को समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि मंडी में अवैध फड़ों की वजह से अव्यवस्था फैल रही है। अवैध वसूली चरम पर है। सुविधा शुल्क न देने पर फुटकर व्यापारियों को भगा दिया जाता है। इन सभी के लिए मंडी प्रशासन विशेष रूप से सचिव जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम एवं विधायकों ने चुनाव बाद समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आढ़तियों एवं छोटे व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनकी मांग उच्च स्तर पर भेजकर निस्तारण कराया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में आढ़ती एवं अन्य व्यापारी मौजूद थे।