फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले गैंग का पर्दाफाश

अलीगढ़ में महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले गैंग का पर्दाफाश

Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले गैंग का पर्दाफाश
महिलाओं की खरीद फरोख्त करने वाले गैंग का पर्दाफाश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अकराबाद।

नौकरी के नाम पर महिलाओं को बहलाकर लाने और फिर बंधक बनाकर उन पर शादी का दबाव बनाने और बेचने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने एक लड़की को बरामद करने के साथ ही दो महिलाओं समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. यशवीर सिंह के अनुसार अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला मिर्जा से बरामद हुई लड़की जिला हमीरपुर के गांव तरोसा थाना मौदहा की निवासी कौशल्या पुत्री छोटेलाल है। वह कानपुर में एपीएलएल सर्विसेज लिमिटेड आईटी स्मार्ट का कोर्स एक वर्ष से कर रही थी। कानपुर में किराए का कमरा लेकर रहती थी।
विज्ञापन


10 अक्तूबर को वह अपने गांव से ट्रेन से कानपुर पहुंची थी। कानपुर सेंट्रल पर ही उसकी मुलाकात कपूरी देवी उर्फ गुड्डो पत्नी सूरजपाल बघेल निवासी मुहल्ला चित्रगुप्त जिला कासगंज एवं गायत्री कुशवाहा से हुई। दोनों ने बातचीत में उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और अपने साथ अर्चना पत्नी विशाल उपाध्याय के घर बापू नगर एटा ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां अर्चना ने अपने परिचित मानसिंह एवं पप्पन निवासी मलावन के पास कई लड़कों को बुलाकर कौशल्या को शादी के लिए दिखाया। विरोध करने पर मोबाइल छीनकर बैटरी तोड़ दी।

12 अक्तूबर को विशाल पुत्र नाहर सिंह, कुलदीप पुत्र श्यामबाबू एवं प्रेमशंकर पुत्र कल्लू निवासी नगला मिर्जा थाना अकराबाद वहां पहुंचे। वहां पर 50 हजार रुपये लेकर कौशल्या को प्रेमशंकर के हाथ बेच दिया गया। इसमें 35 हजार कपूरी देवी उर्फ गुड्डो एवं गायत्री तथा मानसिंह, पप्पन, अर्चना के हिस्से में पांच-पांच हजार रुपये आए।


पहले भी कर चुके कई लड़कियों का सौदा
एसपी देहात डा. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी कई लड़कियों का सौदा कर चुके हैं। इसमें शिप्रा की शादी दस्तमपुर, सावित्री की माधोनगर, मोना की रार पट्टी, एक अन्य मोना नामक लड़की की खग्गरपुर एटा में शादी के नाम पर बिक्री कर चुके हैं। यह गैंग भोली भाली लड़कियों को रंगीन सपने दिखाकर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करता है। नौकरी दिलाने का झांसा देकर जाल में फंसाता है, फिर मोटी रकम लेकर शादी के नाम पर उन्हें बेंच देता है। इस गैंग का पर्दाफाश हो गया है। जल्द ही सभी आरोपी जेल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed