फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज से लागू होगी ई-टेंडरिंग व्यवस्था

आज से लागू होगी ई-टेंडरिंग व्यवस्था

Fri, 01 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
आज से लागू होगी ई-टेंडरिंग व्यवस्था
आज से लागू होगी ई-टेंडरिंग व्यवस्था
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

जिले के सभी सरकारी विभागाें में ई-टेंडरिंग व्यवस्था आज से लागू होने जा रही है। इसके लागू होने के बाद सभी विभागों में निविदा ई-टेंडरिंग के माध्यम से ही आमंत्रित होंगी। सीडीओ ने सभी विभागों के ट्रेनिंग से वंचित अफसरों को एनआईसी के माध्यम से ऑन लाइन वेव ट्रेनिंग लेने को कहा है तो व्यवस्था से संबंधित सूचनाएं हर शुक्रवार को एनआईसी एवं डीएसटीओ को देने के निर्देश दिए हैं।

सीडीओ दिनेश चंद्र इस प्रक्रिया के संबंध में 25 से 31 अगस्त तक आयोजित प्रशिक्षण के समापन अवसर पर अफसरों को संबोधित कर रहे थे। बताते चलें कि यूपी इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड लखनऊ के मास्टर ट्रेनर कौशल गुप्ता, ई. डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने सभी अफसरों को प्रशिक्षण दिया था। सीडीओ ने बताया कि यदि कोई अधिकारी टेंडर समिति का सदस्य किसी अपरिहार्य कारण से जनपद स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग नहीं कर सका है। वह योजना भवन लखनऊ के ई फ्लोर स्थित सभागार में प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त शासन के एनआईसी द्वारा विकसित ई-टेंडर पोर्टल पर ऑनलाइन वेव ट्रेनिंग की व्यवस्था की गयी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसमें टेंडर समिति के कम से कम तीन सदस्यों के पास डिजीटल सिग्नेचर होना आवश्यक है। उन्होंने डिजीटल सिग्नेचर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को कार्यालय में गठित ई-टेंडरिंग कमेटी के सभी सदस्यों के डिजीटल सिग्नेचर शीघ्र प्राप्त करना सुनिश्चित करें। निविदा में भाग लेने वाले जनपद के ठेकेदार, बिल्डर्स एवं निविदादाताओं के भी डिजीटल सिग्नेचर प्राप्त करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...................
हेडिंग
विकास प्राधिकरण में भी ई टेंडरिंग व्यवस्था शुरू
अलीगढ़। एक सितंबर से लागू होने जा रही ई-टेंडरिंग व्यवस्था से कदमताल मिलाते हुए अलीगढ़ विकास प्राधिकरण ने भी इससे संबंधित पहला विज्ञापन गुुरुवार को जारी कर दिया। इस विज्ञापन में 10 करोड़ के पब्लिक वेलफेयर के 17 कामों को दर्शाया गया है। विप्रा सचिव एवं एक्सईएन डीएस भदौरिया ने बताया कि व्यवस्था के तहत 25 सितंबर को टेंडर आनलाइन ओपन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed