फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   लूटकांड में मुनीर गैंग पर टिकी शक की सुई

लूटकांड में मुनीर गैंग पर टिकी शक की सुई

Fri, 21 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
लूटकांड में मुनीर गैंग पर टिकी शक की सुई
लूटकांड में मुनीर गैंग पर ही टिकी शक की सुई
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। पहले लुटेरों की तलाश और फिर लूटी रकम का हिसाब फार्मूले पर कैश वैन लूटकांड में आगे बढ़ रही पुलिस के हाथ चौथे दिन भी खाली रहे। हालांकि वारदात के अंदाजा और अब तक मिले सुरागों के चलते पुलिस की निगाहें कुख्यात मुनीर गैंग के सदस्यों पर टिक गई हैं। उसके करीबियों पर शिकंजा कसने की कोशिश हो रही है तो पकड़े गए संदिग्धों के भी कान ऐंठे जा रहे हैं।
महानगर के जीटी रोड धनीपुर मंडी के सामने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में कैश डालने आई कैश मैनेजमेंट सर्विस की वैन से बाइक सवार हथियार बंद बदमाशों द्वारा सोमवार को की गई लूट और गार्ड की हत्या मामले में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। अब तक कई अन्य गैंगों की वारदात करने की स्टाइल की जांच करने के बाद शक की सुई पूरी तरह कुख्यात मुनीर गैंग की तरफ घूम गई है।
विज्ञापन

पुलिस अब गैंग के सदस्यों की कुंडली खंगालने के साथ ही उनके करीबियों की तलाश में जोर शोर से जुटी हुई है। अब तक उठाए गए कई संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है तो मुखबिर तंत्र से भी पल-पल की टोह ली जा रही है। गैंग के संभावित सदस्यों के ठिकानों का पता करने की कोशिश की जा रही है तो उनके फरार होने के बाद भागने के संभावित क्षेत्रों का पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है। इधर सीएमएस कंपनी के अफसरों द्वारा लूटी गई रकम के मामले में तहरीर देने की कोशिश गुरुवार को भी जारी रही। लेकिन पुलिस उन्हें कोई भाव न देते हुए जांच के बाद ही तहरीर स्वीकार करने पर जोर देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed