{"_id":"59497d394f1c1b63218b462e","slug":"181497988409-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत अफसरों के कसे पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत अफसरों के कसे पेंच
Updated Wed, 21 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद ने कसे विद्युत अफसरों के पेंच
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जिला विद्युत समिति की विकास भवन में हुई बैठक में सांसद सतीश गौतम ने विद्युत अफसरों के पेंच कसे। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं शहरी विद्युतीकरण योजना की समीक्षा करते हुए सांसद ने अफसरों को कार्यप्रणाली में सुधार की नसीहत दी।
ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को समय से बदलने, जर्जर तारों को बदलवाने तथा क्षमता के अनुरूप आवेदकों को कैंप लगाकर विद्युत कनेक्शन देने को कहा। लापरवाह अफसरों को हटाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद ने इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम तथा दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में सभी निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने विद्युत हेल्पलाइन 1912 का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। अधीक्षण अभियंता विद्युत धर्मेंद्र सारस्वत ने बताया कि नवगठित जिला विद्युत समिति माह में कम से कम एक बार जिला मुख्यालय पर बैठक करेगी।
दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 1599 मजरों एवं 912 ग्रामों का ऊर्जीकरण का लक्ष्य था जिसके सापेक्ष 1407 मजरों एवं 782 ग्रामों को ऊर्जीकृत किया जा चुका है।
सांसद ने शेष मजरों एवं ग्रामों का ऊर्जीकरण शीघ्र ही पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने इंटीग्रेटेड पावर डवलपमेंट स्कीम के कामों की जानकारी दी।
बैठक में विधायक खैर अनूप वाल्मीकी, प्रभारी सीडीओ व पीडी डीआरडीए गोरखनाथ भट्ट, सांसद हाथरस राजेश दिवाकर के प्रतिनिधि गोपाल समेत अन्य अफसर व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।