फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   177 People Covid Positive in Aligarh

अलीगढ़ः 177 लोग कोरोना संक्रमित, 249 हुए स्वस्थ

Fri, 21 Jan 2022 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
177 People Covid Positive in Aligarh
जनपद में 177 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 249 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 1304 है। संक्रमित 177 लोगों में 20 वरिष्ठ नागरिक हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है। वहीं 14 बच्चे हैं, जो 17 वर्ष या उससे कम उम्र के हैं।
विज्ञापन

राहत की बात यह है कि पिछले दो दिन से संक्रमित होने वालों से ज्यादा संख्या स्वस्थ होने वाले लोगों की है। जनपद में सक्रिय कंटेनमेंट जोन की संख्या 1254 है। निगरानी समितियों द्वारा 287 घरों का भ्रमण किया गया और 212 लोगों को मेडिकल किट प्रदान की गई। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने लोगों से मास्क एवं दो गज की दूरी के नियम का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर कोविड जांच अवश्य कराएं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड रोधी टीके की दोनों डोज अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed