{"_id":"5cd2e7aebdec2207826dcb64","slug":"171557325742-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म का मुकदमा वापस नहीं लिया तो जेठ ने जलाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म का मुकदमा वापस नहीं लिया तो जेठ ने जलाया, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
थाना देहली गेट इलाके में दुष्कर्म का मुकदमा वापस नहीं लेने पर जेठ ने महिला को आग लगाकर जला दिया। महिला 60 फीसदी तक जल चुकी है और गंभीर स्थिति में जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती है।
पुलिस के मुताबिक देहली गेट क्षेत्र में कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म कर डाला। इस बात की रिपोर्ट पीड़ित महिला ने जेठ के खिलाफ दर्ज करा दी थी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी।
इसी से खुन्नस मान कर आरोपी जेठ पीड़िता पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। इस क्रम में वह कई बार मारपीट भी कर चुका था। बुधवार सुबह उसने पीड़िता के कपड़ों में आग लगा दी।
विज्ञापन
चीख पुकार सुन कर पड़ोसी बाहर आए और पीड़िता को मेडिकल कालेज ले गए। वहां पर उसे गंभीर हालत में भर्ती किया गया है। इस प्रकरण में एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के जो बयान होंगे, उसके आधार पर और दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर कार्रवाई होगी।