फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आचार संहिता के दौरान मेडिकल अफसरों के अटैचमेंट से चिकित्सक नाराज

आचार संहिता के दौरान मेडिकल अफसरों के अटैचमेंट से चिकित्सक नाराज

Sun, 05 May 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के दौरान मेडिकल अफसरों के अटैचमेंट से चिकित्सक नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सक न होने की समस्या के निवारण के लिए सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात चार मेडिकल अफसरों को इमरजेंसी से संबद्घ करने का आदेश विवादों में घिर गया है। अस्पताल के चिकित्सक आचार संहिता के दौरान इस कार्रवाई को नियम विरुद्घ ठहराने में जुटे हैं।

बताते चलें कि मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लंबे समय से चिकित्सक की कमी है। इसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से निपटने के लिए सीएमओ ने अतरौली चिकित्सा अधीक्षक डा. कुलदीप राजपुरी, इगलास सीएचसी चिकित्साधिकारी डा.मनोज चतुर्वेदी, खैर के चिकित्साधिकारी डा.विनीत सक्सेना, चिकित्साधिकारी गंगीरी सीएचसी डा.रोहित शर्मा को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बतौर मेडिकल अफसर तैनात किया है।
विज्ञापन


इससे मरीजाें की दिक्कतें कम होंगी तो चिकित्सकीय सुविधाओं में भी सुधार आएगा। लेकिन अस्पताल के चिकित्सक इससे खुश नहीं हैं। उन्होंने आचार संहिता के दौरान हुई इस कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे नियमविरुद्घ बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed