फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   फर्राटा भर रही उतर प्रदेश ‘परिवार’ की बसें

फर्राटा भर रही उतर प्रदेश ‘परिवार’ की बसें

Sun, 14 Apr 2019 01:50 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
फर्राटा भर रही उतर प्रदेश ‘परिवार’ की बसें
यतीश शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को गुमराह करने के लिए शातिरों ने रोडवेज के रंग वाली बस पर उत्तर प्रदेश परिवहन के स्थान पर उत्तर प्रदेश ‘परिवार’ लिखवा रखा है। पहली नजर में यात्री इसका अंतर नहीं समझ पाते और इन डग्गेमार बसों में सवार हो जाते हैं। ऐसा नहीं है कि इन बसों के संचालन की जानकारी परिवहन विभाग के अधिकारियों को नहीं है। डग्गेमारी रोकने के लिए जिम्मेदार आरटीओ एवं रोडवेज के अधिकारी इस तरह की बसों के खिलाफ कार्यवाही करने के स्थान पर एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। इसी की नतीजा है कि सेटेलाइट बस स्टैंड से दिल्ली के लिए धड़ल्ले से उत्तर प्रदेश ‘परिवार’ लिखी गाड़ियों से डग्गेमारी की जा रही है।

सेटेलाइट बस स्टैंड से कुछ कदमों की दूरी पर जीटी रोड से तरह की बसों का संचालन खुलेआम हो रहा है। डग्गेमार बसों में सवारी बैठाने के लिए गुर्गे बस स्टैंड में सक्रिय रहते हैं। यह लोग बस स्टैंड के अंदर से दिल्ली जाने वाली सवारियों को बरगला कर अपने साथ ले जाते हैं और नकली रोडवेज की बसों में बिठा देते हैं। चूंकि यह बसें रोडवेज के रंग की होती है तो यात्रियों को शक भी नहीं होता है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ ने जब इसकी पड़ताल की तो यह बात सच साबित हुई। जीटी रोड पर कौशाम्बी मैट्रो एवं उत्तर प्रदेश परिवार लिखी दो बसें खड़ी मिली। यहां सवारी बनकर पूछने पर एक व्यक्ति ने बताया कि अभी इन बसों का नंबर नहीं आया है नंबर आने पर इन बसों को रवाना किया जाएगा। आगे खड़ी बस में दिल्ली के लिए सवारी बैठ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डग्गेमारी रोकना आरटीओ का काम है। समय समय पर आरटीओ एवं रोडवेज के अधिकारियों की संयुक्त चेकिंग भी होती है। यदि ऐसी कोई बस चल रही है तो आरटीओ को उनके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

यूपी सिंह, एआरएम फाइनेंस।


अभी चुनाव का समय चल रहा है। प्राइवेट वाहनों के अधिग्रहण की व्यस्थता के कारण चेकिंग अभियान प्रभावित चल रहा है। बावजूद यदि ऐसे वाहन सड़क पर चलते हुए मिलते हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
निर्मल प्रसाद, आरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed