{"_id":"5c3f922bbdec2273606036d8","slug":"171547670059-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों को ताजा गोश्त नहीं मिला, तो करेंगे कंपनी का गेट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों को ताजा गोश्त नहीं मिला, तो करेंगे कंपनी का गेट बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
गोश्त दुकानदारों की समस्या का समाधान तीन दिन में नहीं हुआ तो अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी मीट कंपनियों का गेट बंद कर सभी की आने-जाने पर पाबंदी लगा देगी। इस संबंध में बुधवार को सोसाइटी की बैठक हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद शोहराब ने कहा कि पहले गोश्त दुकानदार हिंद एग्रो कंपनी से गोश्त लेते थे, लेकिन कंपनी सील होने के बाद गोश्त का संकट हो गया।
साथ ही दुकानदार बेरोजगार हो गए, क्योंकि दूसरी मीट कंपनी गोश्त नहीं दे रही है। संरक्षक एसएम यामीन ने बताया कि अगर कंपनी ने गोश्त दुकानदारों को दे भी दिया तो, वह सही नहीं होता है। इसलिए तीन दिन में इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कंपनी का गेट बंद कर देंगे। बैठक में प्रवक्ता मोहम्मद नदीम, सचिव आरिफीन, अकरम अब्दुल्ला, मोहम्मद नौशाद कुरैशी, मोहम्मद जाहिद आदि मौजूद रहे।