{"_id":"5c3f9227bdec22734b4bcb4b","slug":"171547670055-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान परेशान हुए तो नपेंगे अधिकारी और बाबू : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान परेशान हुए तो नपेंगे अधिकारी और बाबू : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
किसानों की रोजमर्रा की समस्याओं को दूर करने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में किसान बैठक हुई, जिसमें उन्होंने किसानों और खेती से संबंधित प्रत्येक समस्या का समाधान तत्काल करने का निर्देश दिया। कृषि क्षेत्र की समस्या तत्काल दूर करें। किसानों की समस्या किसी स्तर पर लंबित पाई जाती है तो संबंधित विभाग और उसके पटल अधिकारी पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर एडीएम फायनेंस उदय सिंह, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार सिंह, सिंचाई, बिजली, सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
निर्देश
-बिजली विभाग किसानों की समस्याएं दूर करे। सही समय पर सही बिल दे।
-खाद-बीज सहित किसी भी प्रकार समस्या न हो।
-सिंचाई विभाग रजवाहों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था करे।
-निराश्रित गोवंश को गोशालाओं में पहुंचाने का काम जल्द शुरू किया जाए।
-छर्रा अनाज मंडी की समस्याओं को अधिकारी जल्द से जल्द दूर करें।
-कृषि अधिकारी किसान हित की शासन की योजनाओं का लाभ समय पर दे।
-किसान ऋण मोचन योजना का लाभ हर पात्र किसान को दिया जाए।