{"_id":"5bfb035fbdec2241d156c60f","slug":"171543177055-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में संदीप ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में संदीप ने जीता गोल्ड
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
आगरा के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने पांच मेडल जीत कर नाम रोशन किया है। 23 नवंबर से शुरू हुई इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
कुश्ती के कोच अमित तेवतिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 125 किलो फ्री स्टाइल वर्ग में संदीप ने गोल्ड मेडल जीता। तरुण जादौन ने 70 किलो वर्ग फ्री स्टायल में ब्रांज, लकी चौधरी ने 79 किलो वर्ग में ब्रांज, कृष्णा जादौन ने 92 किलो वर्ग में ब्रांज मेडल जीता। वहीं ग्रीको रोमन 72 किलो वर्ग में मुकुल चौधरी ने ब्रांज मेडल जीत नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेलमंत्री चेतन चौहान ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। वहीं प्रतियोगिता में डायरेक्टर स्पोर्ट्स आरपी सिंह भी मौजूद रहे। सभी खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया।