फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नियामत बोरना एवं खानगढ़ी गांव की जमीनों का होगा अधिग्रहण

नियामत बोरना एवं खानगढ़ी गांव की जमीनों का होगा अधिग्रहण

Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नियामत बोरना एवं खानगढ़ी गांव की जमीनों का होगा अधिग्रहण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए हवाई पट्टी से लगे गांव नियामत बोरना एवं खानगढ़ी की जमीनों का अधिग्रहण होगा। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसका खाका खींच लिया गया है। डीएम ने विभागवार जिम्मेदारियां बांटते हुए स्पष्ट कहा कि सोमवार तक दोनों गांवों के भू स्वामियों से सहमति लेकर अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन की वास्तविक कीमत का आकलन कर लिया जाय।

जल्द ही मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने जा रही धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के मामले में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने विस्तारीकरण के लिए जिम्मेदार विभाग पीडब्लूडी, तहसील कोल के एसडीएम एवं तहसीलदार से अपनी-अपनी जिम्मेदारियां निभाने को कहा।
विज्ञापन


एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी द्वारा जारी मास्टर प्लान के मुताबिक विस्तारीकरण के लिए कुल मिलाकर 19.15 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसमें तीन किलोमीटर के रनवे के लिए पूर्वी दिशा की ओर स्थित नियामत बोरना की 11.82 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी तो पूर्वी दिशा गेस्टहाउस की साइड के गांव खानगढ़ी की 1.33 एकड़ भूमि अधिग्रहीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष करीब छह एकड़ भूमि में एप्रैन, टर्मिनल, बिल्डिंग, कार पार्किंग, एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) और फायर स्टेशन बनेगा। अब तक आठ एकड़ के रनवे एवं 66 एकड़ एरिया में डेवलप धनीपुर हवाई पट्टी में 1200 गुणा 24 मीटर का ही रनवे था।


धनीपुर हवाई पट्टी को मिनी एयरपोर्ट में बदलने के लिए कुछ काम राज्य सरकार द्वारा कराए जाएंगे तो कुछ काम नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी करेगी। अगली बैठक में कामों का बंटवारा सुनिश्चित कर लिया जाएगा।
एसबी सिंह, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed