फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलवे स्टेशन का पूछताछ नए रंग रूप में आएगा

रेलवे स्टेशन का पूछताछ नए रंग रूप में आएगा

Sun, 13 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन का पूछताछ नए रंग रूप में आएगा
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन की पुरानी पूछताछ को नया कलेवर देने की तैयारी है। जनरल वेटिंग हॉल के पास नई पूछताछ बनाने का प्रस्ताव है। इसमें बड़े डिजीटल डिस्प्ले बोर्ड, बिल्कुल साफ ध्वनि वाला उद्घोषणा उपकरण, बड़ा साफ मैनुअल बोर्ड लगवाया जाएगा। पुराना पूछताछ केंद्र यात्रियों की संख्या के लिहाज से अब छोटा पड़ने लगा है।

यहां बीस यात्रियों के खड़े होने तक की जगह नहीं है। इसके अलावा अभी जनरल वेटिंग हाल के टिकट काउंटर से जनरल टिकट लेने वाले और उसके सामने ही बने आरक्षण कें द्र से आरक्षित टिकट लेने के बाद मुसाफिरों को पुराने पूछताछ में ट्रेन की लोकेशन जानने के लिए जाना पड़ता है। इसमें अगर मुसाफिर के पास भारी लगेज है तो बड़ी असुविधा होती है। इन्हीं असुविधाओं को खत्म करने के लिए नया पूछताछ केंद्र बनाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बुजुर्ग, विकलांग एवं चलने में असहाय लोगों को सुविधा देने के लिए लिफ्ट लगाने का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है।

प्लेटफार्म दो पर ग्रेनाइट पत्थर लगाने और टाइल्स बदलने का काम होगा। इसी तरह से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डस्टबिन बढ़ाने का प्रस्ताव है। पंखाें की स्थिति सुधारने, बिजली की सप्लाई व्यवस्थित करने के लिए भी वार्ता जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे प्रतीक्षालय में पर्याप्त पंखे, प्लेटफार्म पर नियमित पंखों का संचालन, पंखाें की संख्या बढ़ाने की मांग की गई है। मंदिर के पास साइकिल स्टैंड के पास नाले को कवर करने, स्टेशन तिराहे पर अतिक्रमण को स्थायी रूप से हटवाने का काम होगा। गौर हो कि इलाहाबाद मंडल के नए डीआरएम अजिताभ कभी अलीगढ़ का दौरा कर सकते हैं। इसलिए उनके आने वाले अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का ये सामूहिक प्रयास है।

स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप ने ऐसे नौ प्रस्ताव इलाहाबाद मंडल को भेजे हैं, कुछ पास हो जाएंगे। पूछताछ केंद्र को नए रूप में लाना बहुत जरूरी हो गया है ताकि मुसाफिरों की समस्याएं कम हों।

-डीके गौतम, स्टेशन अधीक्षक अलीगढ़

एक भी ट्रेन समय पर नहीं
चटख तेज धूप। सौ फीसदी दृश्यता होने के बाद भी ट्रेनों का संचालन सुधर नहीं रहा है। गुजरे रविवार को लखनऊ से आने वाली 1253 अप वैशाली एक्सप्रेस के सवा पांच घंटे तक लेट होने पर सांसद सतीश गौतम ने रेलवे मुलाजिमों से नाराजगी जताई थी। जिसका वीडियो वायरल हो गया था, लेकिन अब तक गुजरे सात दिन में एक भी ट्रेन समय से नहीं आई है। रेलवे अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है। मऊ एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस सहित कई सुपरफास्ट ट्रेनों में सुपरफास्ट का दस रुपये का अतिरिक्त चार्ज वसूला जा रहा है, लेकिन कोई ट्रेन अपने समय पर नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed