{"_id":"5aee1db14f1c1bb56a8b7f7d","slug":"171525554609-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में आंधी तूफान की आशंका से अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में आंधी तूफान की आशंका से अलर्ट जारी
Updated Sun, 06 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मौसम विभाग ने सात मई को काके साइक्लान तूफान आने की भविष्यवाणी के मद्देनजर जनपद में अलर्ट जारी है। राजस्व टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर फसल से लेकर जानमाल के नुकसान पर पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। गेहूं क्रय केंद्र प्रभारियों को केंद्रों पर रखी गेहूं की बोरियों को तिरपाल से ढंकने का इंतजाम करने एवं एफसीआई से गेहूं उठान में तेजी लाने के लिए कहा गया है।
मौसम विभाग ने सात मई को साइक्लान तूफान आने की संभावना जताई है। हालांकि इसका सबसे ज्यादा असर आगरा व आसपास माना जा रहा है, लेकिन उससे अगल-बगल वाले जनपद हाथरस एवं अलीगढ़ में भी इसका असर होने की पूरी संभावना है।
शुक्रवार की शाम चली तेज हवाओं ने इस आशंका को बल प्रदान किया है। इसके चलते मौसम साफ होने के बावजूद शनिवार को भी जनपद में अलर्ट जारी रहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व बच्चू सिंह ने बताया कि साइक्लान के मद्देनजर जनपद में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
राजस्व टीमों के साथ कृषि विभाग की टीमों को भी सतर्क कर दिया गया है। कहा गया है कि मौसम की हर चाल पर नजर रखें और किसी भी प्रकार के जान माल की क्षति होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना दें।