{"_id":"5ab95de04f1c1b264e8b46bf","slug":"171522097632-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार को कोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंककर्मियों ने प्रदर्शन कर सरकार को कोसा
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पेंशन एवं ईपीएफ की कटौती प्रवर्तक बैंक के अनुसार कराने, बैंकों का निजीकरण होने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई।
यूनाइटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियन के आह्वान पर हुई हड़ताल के दौरान ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने क्षेत्रीय कार्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर धरना प्रदर्शन किया।
कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी चौटेल एवं अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष यूके शर्मा ने कहा कि बैंकों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति लागू की जाए।
प्रवर्तक बैंकों के समान सेवा शर्तें, प्रमोशन एवं भर्ती प्रक्रिया लागू की जाए। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कार्यकारी अध्यक्ष योगेश गुप्ता एवं महामंत्री लटूरी सिंह ने कहा कि प्रवर्तक बैंकों के अनुरूप कंप्यूटर वेतन वृद्घि दी जाए और ग्रामीण बैंकों को आईबीए के वार्ता मंच में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
इस मौके पर जेके शर्मा, हरी सिंह, आरपी सिंह, पीके सक्सेना, विनोद तिवारी, मुकेश, कपिलदेव, आरके वार्ष्णेय, यतेंद्र मोहन, हिमांशु शर्मा, राहुल, सुरेश सिंह, राजपाल सिंह, एनके जैन, एसके गुप्ता आदि उपस्थित थे।