{"_id":"5aa2ecef4f1c1ba9758b48b8","slug":"171520626927-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पार्किंग से हाईवे पर धूंधूं कर जल गई कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पार्किंग से हाईवे पर धूंधूं कर जल गई कार
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हरदुआगंज के गांव नगला गिरधारी के कार सवार दो युवक शुक्रवार देर रात बाल-बाल बच गए। बुलंशहर से लौटते समय मडराक क्षेत्र में हाईवे स्थित नगला मंदिर के पास उनकी कार में स्पार्किंग से अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में आग से कार घिर गई।
वह तो पलक झपकते ही कार से दोनों उतर गए। वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में दमकल की मदद से आग बुझाई गई, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी।
बताया गया है कि रवि व लाल नाम के दो युवक अपनी हुंडई एसेंट कार से किसी काम से बुलंदशहर गए थे। वहां से लौटते समय वह देर रात हाईवे पर नगला मंदिर के पास पहुंचे, तभी अचानक कार में आग लग गई।
इंस्पेक्टर मडराक संजीव दुबे के अनुसार खुद कार सवारों की नजर पड़ने पर वह कार से उतर गए। जरा भी देर होती तो शायद बड़ा हादसा हो जाता। समय पर सूचना मिलने पर वह खुद व दमकल पहुंच गई।
विज्ञापन
मगर आग बुझाते-बुझाते कार बुरी तरह जल गई। इधर, क्वार्सी इलाके में ओजोन सिटी के पास भी एक कार में आग लग गई, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बुझा लिया गया।