{"_id":"5a984a7a4f1c1b4e588bb804","slug":"171519929978-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्वीट करना पड़ गया यात्री को भारी, जमा कराया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्वीट करना पड़ गया यात्री को भारी, जमा कराया जुर्माना
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सियालदा से दिल्ली जा रहे यात्री की यकायक ट्रेन में तबियत खराब हो गई। यात्री ने रेलवे अफसरों को इसके बारे में ट्वीट कर दिया। इस पर ट्रेन को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रोका गया। डाक्टर ने चेकअप कर उसे दवाई दी। बाद में पता चला कि युवक अपने पिता के पुराने पास पर यात्रा कर रहा था। टीटी ने तत्काल उससे 2410 रुपये का जुर्माना वसूला।
आरपीएफ के एसआई आरके शर्मा ने बताया कि मुगलसराय निवासी मोहम्मद फैजान खां के पिता रेलवे से रिटायर्ड हो चुके हैं। गुरुवार को फैजान सियालदा होली स्पेशल ट्रेन के कोच नंबर बी-4 में सवार होकर नई दिल्ली जा रहा था।
टूंडला रेलवे स्टेशन के बाद उसने कोल्डड्रिंक से ब्रेड खाई और उसके कुछ देर बाद ही उसकी तबियत खराब होने लगी। युवक ने इसकी सूचना रेलवे अफसरों को ट्वीट के माध्यम से दी।
विज्ञापन
इस पर रेलवे कंट्रोल के माध्यम से यह सूचना आरपीएफ और रेलवे के डाक्टर को भेज दी गई। ट्रेन को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रोका गया, ट्रेन के रुपये ही यात्री को उतार लिया गया और उसका चेकअप किया।
डाक्टरों ने फैजान को दवा भी दी। इसके बाद उससे रिजर्वेश टिकट मांगा गया, जिस पर यात्री ने रेलवे का पुराना पास दिखाया। अफसरों ने इस पास को मानने से इंकार करते हुए उसकी टिकट बनाने के साथ ही जुर्माना किया।
5 मोबाइल, दो लैपटॉप सहित चार लोग दबोचे
जीआरपी ने मालगोदाम के पास से चार लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए दबोच लिया। दबोचे गए लोगों के पास से पुलिस ने पांच सेलफोन और दो लैपटॉप भी बरामद किए। चार में से तीन दिल्ली और एक जम्मू का रहने वाला है।
इंस्पेक्टर जीआरपी यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर एसएसआई अब्दुल कादिर ने मालगोदाम के पास से चार लोगों को चोरी की योजना बनाते हुए दबोचा।
तलाशी के दौरान उनके पास से पांच सेलफोन, लैपटॉप और चाकू बरामद हुए। पूछताछ के दौरान दबोचे गए लोगों ने अपने नाम शेखर पाटन निवासी जगजीत नगर शास्त्री पार्क दिल्ली, निजाम निवासी शास्त्री पार्क दिल्ली, सुनील निवासी माधेपुर पं. बिहार दिल्ली और राजू निवासी उस्ताद मल्लाह बस स्टैंड परेड कच्ची सोनी जम्मू बताया।
उन्होंने स्वीकारा की एक मोबाइल गत 14 फरवरी, 17 को संतरागाछी एक्सप्रेस में सवार महिला यात्री सानिया निवासी गुलशन डिग्गी कालोनी सिविल लाइन का चोरी किया था। जबकि अन्य सेलफोन और लैपटॉप अन्य यात्रियों के चोरी किए हैं। इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है।