{"_id":"5a4164074f1c1b156b8be66e","slug":"171514234887-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... रोडवेज की बसों में लगेंगे कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... रोडवेज की बसों में लगेंगे कैमरे
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बसों में लगेंगे कैमरे
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शासन के निर्देश पर नए साल में अलीगढ़ परिवहन निगम की रात्रि कालीन बसों में कैमरे लगना शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने रात्रि कालीन सेवा में चलने वाली बसों की संख्या मुख्यालय को उपलब्ध करा दी है।
क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने बताया कि शासन का निर्देश है कि सभी बसों में कैमरे लगे होने चाहिए। इसके लिए पहले चरण में रात्रि कालीन गाड़ियों का चयन किया गया है। पूरे रीजन की रात्रि कालीन सेवा में चलने वाली बसों का डाटा मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जनवरी माह में बसों के अंदर कैमरे लगने का काम शुरू हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि इससे बसों के अंदर होने वाली वारदातों पर अंकुश तो लगेगा साथ ही चालक-परिचालक द्वारा बसों में पार्सल ले जाने के गौरखधंधे पर भी अंकुश लगेगा। बताया कि पूरे रीजन में 728 से अधिक बसें हैं, इनमें से रात्रि कालीन सेवा में अच्छी कंडीशन वाली बसों को चलाया जाता है।
विज्ञापन
साथ ही सभी डिपो प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है कि वह अपने डिपो की रात्रि कालीन बसों का एक बार भौतिक सत्यापन कर लें, यदि उनमें कोई कमी है तो उसे तत्काल दूर करने के निर्देश भी दिए गए हैं।