{"_id":"5a3eb9704f1c1bcd6d8b5d00","slug":"171514060144-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... सलमान और शिल्पा के खिलाफ याचिका दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... सलमान और शिल्पा के खिलाफ याचिका दायर
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान और शिल्पा के खिलाफ याचिका दायर
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शिल्पा सेट्टी पर एक फिल्म में वाल्मीकि समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी कर देने पर अलीगढ़ की अदालत में एक याचिका दायर की गई है। इस पर आठ जनवरी 2018 तक पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। आठ जनवरी को ही मामले की सुनवाई होगी।
थाना बन्नादेवी जीटी रोड पर वाल्मीकि बस्ती स्कूल नंबर पांच की निवासी कमलेश पत्नी अनिल शेखर की ओर से सीजेएम की अदालत में प्रस्तुत की गई याचिका में कहा गया है कि सलमान खान पुत्र सलीम खान उम्र 50 वर्ष, निवासी गैलेक्सी अपार्टमेंट बांद्रा मुंबई और उनकी सहयोगी शिल्पा शेट्टी पत्नी राज कुंद्रा निवासी शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन, बंगला नंबर 958 बरसोवा अंधेरी मुंबई पश्चिम ने हाल ही रिलीज हुई फिल्म टाइगर जिंदा है में वाल्मीकि समाज के लिए अभद्र टिप्पणी की है।
इन्हीं लोगों की शह पर एक व्यक्ति ने उस समय उनके साथ भी अभद्रता कर डाली। जब वह अपने पति के साथ जा रही थी। इस व्यवहार से उसकी तबियत खराब हो गई। वह थाना बन्नादेवी में रिपोर्ट लिखवाने गई, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। कमलेश की ओर से इस मामले की पैरवी प्रवीन गुप्ता एडवोकेट कर रहे हैं।