फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सर्दी चढ़ने लगी परवान, लेकिन बच्चों को नहीं मिले स्वेटर

सर्दी चढ़ने लगी परवान, लेकिन बच्चों को नहीं मिले स्वेटर

Thu, 23 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
सर्दी चढ़ने लगी परवान, लेकिन बच्चों को नहीं मिले स्वेटर
सर्दी चढ़ने लगी परवान, लेकिन बच्चों को नहीं मिले स्वेटर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सर्दी अब बढ़ती जा रही है और ऐसे में परिषदीय स्कूलों के बच्चोें को स्वेटर मिलने में देरी हो रही है। शासन ने क्रय एजेंसी ही तय नहीं की है। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि शीत लहर में इस बार परिषदीय स्कूलों के बच्चोें को स्वेटर नहीं मिल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि योेगी सरकार ने इस बार परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्वेटर देने की घोषणा की है।


चुनाव की घोषणा हो गई। चुनाव आयोग से शासन ने स्वेटर वितरण की परमीशन ले ली। इस जिले से भी क्रय आदेश ले लिया गया, लेकिन चुनाव की व्यस्तता के चलते अभी तक शासन क्रय एजेंसी ही तय नहीं कर पाया। इसकी वजह से यहां परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्वेटर नहीं मिल सकेंगे। वैसे भी अभी क्रय एजेंसी तय करने के बाद यदि स्वेटर यहां आ गए तो भी इनके वितरण में समय लगेगा। ऐसे में जब बच्चों को भीषण शीत लहर में स्वेटरों की जरूरत होगी तो बच्चे स्वेटर से वंचित रहेंगे। बीएसए धीरेंद्र कुमार का कहना है कि जब यहां स्वेटर आ जाएंगे तो इनका वितरण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed