फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए वीसी लाज पर धरना

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए वीसी लाज पर धरना

Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए वीसी लाज पर धरना
एएमयू छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर वीसी लॉज पर धरना शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा छात्र संघ चुनाव की तिथि नहीं घोषित किये जाने से नाराज छात्रों ने वीसी लॉज पर धरने पर बैठ गए हैं। समझाने पहुंचे प्रॉक्टर, डीएसडब्लू एवं ईसी सदस्यों से छात्र नेताओं की जमकर नोकझोंक भी हुई। छात्र नेता सर सैयद दिवस समारोह यानी 17 अक्तूबर के पहले छात्र संघ चुनाव कराने की मांग पर अड़े हैं। छात्रों के रुख से इंतजामिया की टेंशन बढ़ गई है।

सोमवार को मार्च निकालकर छात्रों ने एएमयू प्रशासन को 24 घंटे के अंदर छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित करने का अल्टीमेटम दिया था। उससे पहले 13 अगस्त को भी छात्रों द्वारा ज्ञापन दिया गया था। मंगलवार को 1 बजे तक काफी संख्या में छात्र मौलाना आजाद लाइब्रेरी परिसर स्थित कैंटीन पर इंतजामिया के रुख का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


अधिकारियों की तरफ से कोई सूचना नहीं दिये जाने से नाराज छात्र दो बजे तक वीसी लॉज पहुंच गए और सड़क पर बैठक कर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई। प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान, डीएसडब्लू प्रो. जमशेद सिद्दीकी एवं ईसी सदस्यों ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े हैं। छात्र ‘तानाशाही नहीं चलेगी, चुनाव से कम कुछ भी कबूल नहीं’ आदि नारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को समझाने पहुंचे ईसी सदस्य नसीम अहमद आदि से छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी एवं अन्य छात्रों की तीखी नोकझोंक भी हुई। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी में संस्थापक सर सैयद की 200 वीं जयंती मनाई जा रही है। दुनिया भर से पूर्व छात्रों को बुलाया जा रहा है। एएमयू प्रशासन इस ऐतिहासिक मौके पर यूनियन को ही दूर रखना चाहता है।

छात्रों का कहना है कि जेएनयू, डीयू एवं हैदराबाद यूनिवर्सिटी में चुनाव हो चुके हैं तो एएमयू में क्यों नहीं हो रहे। लिंग्दोह कमेटी की सिफारिशों के अनुसार नए सत्र शुरू होने के 6 से 8 सप्ताह के अंदर छात्र संघ चुनाव संपन्न हो जाना चाहिए। छात्र यह भी कह रहे थे कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में देरी के लिए एएमयू प्रशासन जिम्मेदार है। छात्रों को उनके हक से क्यों वंचित किया जा रहा है।

देर रात समाचार लिखे जाने तक छात्र धरना स्थल पर जमे हैं। एहतियात के तौर पर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को कैंपस में तैनात कर दिया गया है। इमरान खान, मस्कूर उस्मानी, अदनान अमीर, राव फराज वारसी, अंसल अली, एजाज अहमद, सैयद असद उस्मानी, फैसल नदीम, मो. फहद, मो. अनस, मो. दानिश, वसील, सुभान आदि मौजूद थे।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा व सर सैयद दिवस तक करें इंतजार
एएमयू छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों की गोलबंदी एवं वीसी लॉज पर धरना शुरू होने के बाद कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने तमाम संकायों के डीन, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर, छात्र संघ कोषाध्यक्ष एवं संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति पर विचार किया। छात्र संघ चुनाव कराने के लिए यूनिवर्सिटी के अधिकारी तैयार हैं। लेकिन पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तथा शोधार्थियों का नाम मतदाता सूची में शामिल होने के बाद चुनाव कराने के पक्ष में हैं।


अधिकारियों का कहना है कि शोध छात्रों को भी लोकतांत्रिक अधिकार है और उसका संरक्षण जरूरी है। कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 25 सितंबर से आरंभ होने वाली मध्य सत्र परीक्षा के लिए उपयुक्त अकादमिक माहौल बनाए रखने तथा सर सैयद द्विशताब्दी कार्यक्रम को पूर्ण भव्यता से मनाने को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया। कुलपति ने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपनी पढ़ाई-लिखाई व संस्थापक के प्रति अपने श्रद्धाभाव को तरजीह देते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed