फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में खुले में शौच करने वालों को बच्चे करेंगे शर्मिंदा

अलीगढ़ में खुले में शौच करने वालों को बच्चे करेंगे शर्मिंदा

Sun, 17 Sep 2017 02:27 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में खुले में शौच करने वालों को बच्चे करेंगे शर्मिंदा
खुले में शौच करने वालों को बच्चे करेंगे शर्मिंदा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

नगर निगम ने अब यह तय किया है कि खुले में शौच से रोकने के लिए अब ऐसे लोगों को शर्मिंदा करना होगा। साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम और बच्चों की टोलियां बनाई गई हैं।

खुले में शौच कुप्रथा को रोकने के लिए नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने शनिवार को अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तैनात 35 अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में 10-15 बच्चों की टोलियां बनाकर खुले में शौच करने वाले लोगों को शर्मिंदा करने का दायित्व सौंपा गया है। यह भी बताया कि शहर में खुले में शौच न हो इसके लिए अधिकारियों के साथ-साथ क्षेत्रीय जागरूक महिला पुरुषों से सहयोग भी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन


पहली बार खुले में शौच करने वालों पर जुर्माना ठोकने का भी निर्णय लिया गया है। हर बार जुर्माने की राशि बढ़ायी जाएगी। इसकी जिम्मेदारी स्वच्छता निरीक्षकों की है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी और मीडिया प्रभारी डॉ. संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी सुबह पांच बजे से सात बजे तक खुले में शौच करने वालों का जुर्माना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खुले में शौच करने वाले लोगों को अपने- अपने घरों में शौचालय निर्माण अथवा सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने की अपील की। बैठक में बैठक में महाप्रबंधक जल शैलेंद्र पाठक, मुख्य अभियंता यशवंत कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुलदीप कुमार, अधिशासी अभियंता रमाकान्त राम, सहायक अभियंता एसपी तिवारी, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविन्द सिंह यादव, कर अधीक्षक सभापति यादव, राजेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक अनिल कुमार, अनिल आजाद, ऋषिपाल यादव, रामबाबू चौधरी, संजय सक्सेना, ललित जौहरी, अहसन रब, धर्मवीर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed