{"_id":"59a86ef34f1c1b51738b49ba","slug":"171504210675-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज में हर टिकट पर दस रुपये ‘गुंडा टैक्स’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज में हर टिकट पर दस रुपये ‘गुंडा टैक्स’
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज में हर टिकट पर दस रुपये ‘गुंडा टैक्स’
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
मसूदाबाद और गांधीपार्क बस स्टैंड की पुलिस चौकियों का स्टाफ शायद किसी बड़े बवाल का इंतजार कर रहा है। यहां रोडवेज बसों में यात्रियों से नकली किन्नर गुंडा टैक्स की वसूली खुलेआम कर रहे हैं और न देने पर यात्रियों से बदतमीजी करते हैं। हर सवारी से उन्हें दस रुपये चाहिए। वरना परिणाम अच्छे नहीं होंगे। हर दिन बसों में इस गुंडा टैक्स वसूली को लेकर चिकचिक हो रही है। मगर पुलिस कतई ध्यान नहीं दे रही है।
ये किन्नर मसूदाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाली बसों में सवार होकर वसूली करने के बाद सारसौल पर उतर जाते हैं। इधर, कठपुला से गांधीपार्क की ओर आने वाली बसों में भी यह सवार होते हैं और वसूली करते हुए दुबे पड़ाव पर उतर जाते हैं। दिन हो या रात, ये लोग बेरोकटोक वसूली कर रहे हैं। मसूदाबाद बस अड्डे पर रात के तीन बजे भी ये नकली किन्नर बसों में घुसकर वसूली और यात्रियों से बदतमीजी करते देखे जा सकते हैं। वसूली करने के बाद दुबे पड़ाव, रसलगंज चौराहा आदि जगहों पर बैठकर ये बंटवारा करते हैं। मगर इस तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में गंभीर घटना की आशंका भी बनी हुई है।