{"_id":"59497d424f1c1bf1338b4575","slug":"171497988418-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप घोटाला: जूनियर फोरमैन भी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्क्रैप घोटाला: जूनियर फोरमैन भी निलंबित
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
रोडवेज के स्क्रैप घोटाले के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी ने लखनऊ से लौटने से बाद सबसे पहले जूनियर फोरमैन का निलंबन किया और चौकीदार की सेवाएं समाप्त कर दीं।
इस मामले में सोमवार को रोडवेज के एमडी रवींद्र नायक ने सेवा प्रबंधक समेत चार आरोपियों को निलंबित कर दिया था। ध्यान रहे कि बुधवार को मसूदाबाद स्थित रोडवेज वर्कशॉप से मेरठ का ठेकेदार नीलाम हुआ एल्मोनियम ट्रक में लेकर चला।
विज्ञापन
इसकी जानकारी भाजपा नेताओं के साथ इम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों को लगी तो उन्होंने ट्रक में कागजातों से ज्यादा माल होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा करने वालों ने ट्रक को बन्ना देवी थाने में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
मामला परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने नोडल अधिकारी सत्यनारायण को जांच अधिकारी बनाकर अलीगढ़ भेज दिया। दूसरे दिन भाजपा नेता तथा जांच अधिकारी के समक्ष जब वर्कशॉप में रखे माल के साथ भरे और खाली ट्रक को तोला गया तो शक ठीक निकला।
इस मामले में सेवा प्रबंधक केके सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ बन्ना देवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सोमवार की सायं रोडवेज के जीएम रवींद्र नायक ने सेवा प्रबंधक समेत चार को निलंबित कर जूनियर फोरमैन तथा चौकीदार के खिलाफ कार्यवाही के आदेश क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल त्रिपाठी को दिए।
मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक सायं को जब कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने सबसे स्क्रैप घोटाले के आरोपी जूनियर फोरमैन विनोद कुमार को निलंबित कर चौकीदार देवेंद्र कुमार को नौकरी से हटा दिया।