{"_id":"5939b7794f1c1bcc5b8b4639","slug":"171496954745-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटीएस टीम ने नलकूप से इकट्ठा किए सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटीएस टीम ने नलकूप से इकट्ठा किए सबूत
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीटीएस टीम ने नलकूप से इकट्ठा किए सबूत
ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली।
थाना पालीमुकीमपुर के गांव कमालपुर में हुई किसान हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस को खासी माथापच्ची करनी पड़ रही है। विभिन्न पहलुओं पर पुलिस की जांच जारी है।
परिजन किसी से रंजिश या विवाद होने की बात से इंकार कर रहे हैं। इससे पुलिस के सामने इस हत्याकांड के खुलासे में मुश्किल खड़ी हो रही हैं। परिवार के लोग भी किसी पर शक नहीं जता रहे। न ही लेनदेन का विवाद निकल रहा है। एसओ के साथ बीटीएस की टीम गुरुवार को घटना स्थल पर पहुंची और नलकूप से जरूरी सबूत एकत्रित किए।
बताते चलें कि गांव कमालपुर निवासी चौ. जवर सिंह की मंगलवार को उनके ही नलकूप पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना को तीन दिन बीत चुके हैं मगर पुलिस अभी तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा सकी है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है। मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं, लेकिन उससे भी हत्यारों के बारे में कुछ खास सुराग लगने की उम्मीद नहीं दिख रही। इस हत्याकांड का खुलासा पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
नहीं सुलझ पा रही पहेली की गुत्थी
पुलिस के सामने यह हत्याकांड एक पहेली बन गया है। क्योंकि पुलिस ने चौ. जवर सिंह के बारे में आसपास के गांवों में पता किया तो हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। समाज में संभ्रांत व्यक्तियों में वह शुमार थे। यहां तक कि आसपास के गांवों में पंचायत के लिए चौ. जवर सिंह को बुलाया जाता था और लोग उनका फैसला भी मानते थे। अतरौली कस्बे के व्यापारियों से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई तो सबने यही कहा कि कभी उधार नहीं किया, यदि किया तो समय से पहले ही पेमेंट आ गया।
हत्याकांड के खुलासे के लिए जांच सही दिशा में चल रही है। दूध का दूध और पानी का पानी पुलिस करके रहेगी। जल्द ही खुलासा होगा। - अजीत सिंह, एसओ