{"_id":"5eed08728ebc3e42d6430c14","slug":"17-more-covid-19-positive-found-in-aligarh-city-office-news-ali236570217","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहर : सिपाही सहित जिले में 17 संक्रमित, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का कहर : सिपाही सहित जिले में 17 संक्रमित, एक की मौत
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद सराय हकीम में सील किया गया क्षेत्र ।
- फोटो : CITY OFFICE
जनपद में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस ने कहर बरपाया है। शहर में 8, खैर में 5 के अतरौली, गोंडा और इगलास मिलाकर कुल 17 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इनमें एक देहली गेट थाने का सिपाही भी शामिल है। इनमें से एक मरीज की एक्सीडेंट में जख्मी होने के कारण मौत हो गई है। अब जनपद में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 367 तक पहुंच गई है।
जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। 17 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सरोज विहार लक्ष्मी बाई मार्ग की 43 वर्षीय महिला, मैरिस रोड स्क्वायर टॉवर की 23 वर्षीय महिला, अशोक नगर गूलर रोड का 37 वर्षीय युवक, शिवपुरी के 51 वर्षीय बुजुर्ग (एक्सीडेंट में सुबह मृत), साकेत कॉलोनी के 47 वर्षीय व्यक्ति, जयगंज मंडी की 38 वर्षीय महिला व 13 वर्षीय बालिका और प्रतिभा कॉलोनी का 30 वर्षीय सिपाही कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं।
खैर की 20 वर्षीय युवती एवं 16 वर्षीय युवक, रामश्यामपुर खैर के 38 वर्षीय युवक, बिजली घर खैर के सामने के 50 वर्षीय व्यक्ति और 44 वर्षीय महिला भी संक्रमित हैं। इसके अतिरिक्त जैथोली इगलास के 50 वर्षीय व्यक्ति, जरतौली के 26 वर्षीय युवक, गोंडा ब्लाक का 24 वर्षीय युवक एवं सीएचसी अतरौली के 52 वर्षीय व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। संक्रमित लोगों को कोविड-19 समर्पित अस्पताल में भर्ती कराने तथा परिजनों को क्वारंटीन करने का निर्देश दे दिया गया है। इसके साथ ही घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कोरोना से 20 लोग संक्रमित मिले थे। उसके अगले ही 17 संक्रमित मरीजों के मिलने से खलबली मच गई है। जो सिपाही संक्रमित पाया गया है, वह देहली गेट थाने में तैनात है। इन दिनों पुलिस लाइन से उसकी सीआर ड्यूटी भुजपुरा में लगी है।
विज्ञापन
-जिले में आज नए 17 संक्रमित मरीज आए हैं। सभी को आइसोलेट कराने से लेकर इलाकों को सील कराकर सैनेटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।-चंद्रभूषण सिंह डीएम
बन्नादेवी शिवपुरी का जो 51 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। उससे कितने लोगों को संक्रमण लगा होगा, इसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। शिवपुरी बन्नादेवी में सीमेंट का व्यापार करने वाला यह व्यक्ति 16 जून को बुलंदशहर में अनूपशहर रोड स्थित पंड्रावल के पास बाइक पर अपने एक साथी संग दुर्घटना में जख्मी हुआ था। दोनों का दानपुर सीएचसी में इलाज हुआ। वहां से साथी को उसके परिजन ले गए, जबकि इसे इसके परिजन यहां सारसौल के नर्सिंग होम में ले आए। सारसौल के नर्सिंग होम में एक दिन रखने के बाद 18 जून को रामघाट रोड क्वार्सी के नर्सिंग होम में लाया गया, जहां नर्सिंग होम के डॉक्टर ने इलाज शुरू करते हुए कोरोना की जांच भी कराई।
जांच रिपोर्ट आने से पहले उसकी शुक्रवार सुबह गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई। नर्सिंग होम की सूचना पर क्वार्सी पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम कराया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने शव का नुमाइश मैदान में अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पुूलिसकर्मियों से लेकर पोस्टमार्टम का स्टाफ, अंतिम संस्कार में शामिल परिवार व रिश्तेदार को संक्रमण का खतरा बन गया है। बताया गया है कि किसी ने इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान नहीं रखा। एसएसआई क्वार्सी ने स्वीकारा कि जो पुलिसकर्मी पंचनामा प्रक्रिया में शामिल रहे हैं, उन्हें होम क्वारंटीन करते हुए जांच कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
-कोरोना मीटर--
- 367 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
- 24 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
- 150 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
- 184 सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
----
- ये मिले मरीज--
1- 43 वर्षीय महिला सूरज विहार लक्ष्मी बाई मार्ग अलीगढ़।
2-23 वर्षीय युवती स्क्वायर टावर मैरिस रोड अलीगढ़।
3-37 वर्षीय युवक अशोक नगर गूलर रोड अलीगढ़।
4-26 वर्षीय युवक जरतौली।
5-51 वर्षीय पुरुष शिवपुरी अलीगढ़। (एक्सीडेंट में मृत)
6-47 वर्षीय पुरुष साकेत कॉलोनी अलीगढ़।
7-50 वर्षीय पुरुष जैथौली, इगलास।
8-20 वर्षीय युवती खैर।
9-16 वर्षीय युवक खैर।
10-24 वर्षीय युवक गोंडा ब्लॉक।
11-38 वर्षीय व्यक्ति रामश्याम पुरम खैर।
12- 50 वर्षीय पुरुष इंफ्रंट ऑफ बिजलीघर खैर।
13-44 वर्षीय महिला इंफ्रंट ऑफ बिजलीघर खैर।
14-38 वर्षीय महिला जयगंज मंडी अलीगढ़।
15-13 वर्षीय युवती जयगंज मंडी अलीगढ़।
16-30 वर्षीय युवक प्रतिभा कॉलोनी अलीगढ़।
17-52 वर्षीय पुरुष सीएचसी अतरौली।