फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   1619-page charge sheet filed against hacker

फर्जी पेटीएम एकाउंट बेचने का मामला : हैकर के खिलाफ 1619 पेज की चार्जशीट दाखिल

Fri, 19 Mar 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
1619-page charge sheet filed against hacker
साइबर थाना पुलिस ने अपने थाने में दर्ज पहले मुकदमे में आरोपी के खिलाफ 1619 पेज की चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी है। अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का सरगना यह आरोपी फर्जी पेटीएम एकाउंट बेचने का धंधा करता था। खास बात यह है कि साइबर थाना पुलिस अपने थाने के इस पहले मुकदमे के आरोपी के खिलाफ जल्द ट्रायल शुरू कराकर सजा कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन

रेंज स्तरीय साइबर थाने का पहला मुकदमा शहर के मामू भांजा, मंदिर वाली गली निवासी डॉ.पल्लवी अग्रवाल पुत्री संजय अग्रवाल ने दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने अज्ञात हैकर पर गूगल पे का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर खुद के साथ एक लाख 34 हजार 960 रुपये की ऑनलाइन ठगी का आरोप लगाया था। थाने में 14 सितंबर 2020 को क्राइम नंबर 01/2020 पर यह धारा 420 व 66आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में इस मुकदमे में धारा 419, 467, 468, 471, 120बी बढ़ाई गई थीं।
विज्ञापन

ये हुआ था खुलासा
इस मामले में 7 जनवरी 2021 को आईजी पीयूष मोर्डिया व एसएसपी मुनिराज जी ने खुलासा करते हुए बताया था कि हैकर के रूप में मुख्य आरोपी 22 वर्षीय अफरोज अब्बासी पुत्र शहाबुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 12 कृष्णा नगर नगर पंचायत निचलौल महाराजगंज को गिरफ्तार किया गया। उसने स्वीकारा कि वह फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम खरीदकर फर्जी पेटीएम एकाउंट बनाता है। फिर वे एकाउंट जामताड़ा व देश के अन्य कोनों में बैठे साइबर हैकरों को बेचता है। उसने अब तक 900 सिम के जरिये नए पेटीएम एकाउंट खोलकर बेचना और कई हजार लोगों से कई करोड़ रुपये की ठगी स्वीकारी थी। इसी रैकेट ने डा.पल्लवी के साथ ठगी की। तभी से अफरोज जेल में है। उसकी सत्र न्यायालय से जमानत खारिज हो गई है। बाद में उसके साथी अमरोहा के आफाक को भी पुलिस ने जेल भेजा था। आफाक उसे सिम मुहैया कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ये दाखिल की गई चार्जशीट
साइबर थाना पुलिस के अनुसार, इस मामले में 1619 पन्नों की चार्जशीट अकेले अफरोज के खिलाफ दाखिल की गई है, जिसमें उसके द्वारा 2017 से चलाए जा रहे पूरे रैकेट, उसके ग्रुप, अब तब कई करोड़ की ठगी, बैंक एकाउंटों में रुपयों का आदान प्रदान आदि तथ्यों का साक्ष्यों सहित हवाला दिया गया है। बाकी 15 लोगों की अभी जांच व तलाश जारी है। उसके दूसरे साथी आफाक पर भी जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी। एसीजेएम-7 के न्यायालय में दाखिल की गई इस चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया गया है। अब जल्द इसका ट्रायल शुरू कराया जाएगा।
- जिस गति से साइबर अपराध बढ़ रहा है। उसे रोकने के लिए हमारी टीम लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में साइबर थाने के पहले मुकदमे में पहले आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ट्रायल शुरू कराकर उसे सजा कराई जाए। बाकी मुकदमे में विवेचना के आधार पर कार्रवाई पूरी की जाएगी। - पीयूष मोर्डिया, आईजी रेंज

हैकरों ने खाते से उड़ा 69 हजार
गांधीपार्क के धनीपुर स्थित बैंक खाते से हैकरों ने 69 हजार रुपये पार कर दिए। इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विजयगढ़ के गांव गोकुलपुर सोनोठ के अजीत कुमार निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनका धनीपुर स्थित केनरा बैंक में खाता है। छह मार्च को उन्होंने एटीएम से एक हजार रुपये निकाले थे। मगर रुपये नहीं निकले और खाते से रुपये कट गए। उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन किया तो उधर से किसी ने पिन कोड पूछा। इसके कुछ देर बाद उनके खाते से 69 हजार रुपये कट गए। इस पर वे बैंक में गए। मगर वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया। मामले में थाने में तहरीर दे दी गई है। गांधीपार्क पुलिस के अनुसार साइबर सेल की मदद से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed