{"_id":"5cd1ed87bdec2207292556a4","slug":"161557261703-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गया बालक हुआ लापता, आपहरण की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर गया बालक हुआ लापता, आपहरण की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
जनपद के लोधा थाना क्षेत्र के लौहर्रा गांव का एक बालक सोमवार को घर से खेत की ओर निकला और लापता हो गया। परिजन अपहरण की आशंका जता रहे हैं। उनके मुताबिक खेत पर उसकी साइकिल व मोबाइल मिला है। लेकिन मंगलवार तक बालक का कोई जानकारी नहीं है।
अशोक कुमार पुत्र नेम सिंह ने थाना लोधा में तहरीर देकर बताया है कि उसका 15 वर्षीय बेटा शिवम उर्फ शिवा सोमवार शाम पांच बजे के लगभग घर से साइकिल लेकर खेत पर गया था। साढ़े छह बजे के लगभग अशोक खेत पर आया तो देखा कि शिवम खेत पर नहीं है।
जबकि उसका मोबाइल व साइकिल खेत पर एक किनारे पड़ा मिला। मंगलवार तक बेटे का कोई सुराग न लगने पर अपहरण की आशंका के चलते अशोक ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष के मुताबिक मामले की पड़ताल की जा रही है।