{"_id":"5c58a251bdec224d04453920","slug":"161549312593-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ सम्मेलन में पशुओं को छोड़कर विरोध का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ सम्मेलन में पशुओं को छोड़कर विरोध का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राष्ट्रीय जाट एकता संगठन के अध्यक्ष सुनील चौधरी एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीत चौधरी ने बुधवार को तालानगरी में प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में आवारा पशुओं के साथ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो रहे हैं। संगठन नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री ने 10 जनवरी तक छुट्टा घूम रहे पशुओं को रखने के लिए गौशालाओं का निर्माण करने का वादा किया था जो कि एक जुमला साबित हुआ।
नेताओं ने मांग की है कि आवारा पशुओं की जल्द से जल्द रखने की व्यवस्था की जाए और जिन किसानों पर मुकदमा लगे हैं, वह वापस लिया जाए। इसके साथ ही अलीगढ़ में नए विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि संगठन मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक ज्ञापन देना चाहता है। अगर प्रशासन ने ज्ञापन नहीं देने दिया तो आवारा पशुओं को इकट्ठा करके योगी जी और अमित शाह के काफिले को क्वार्सी से ताला नगरी के बीच में रोक कर विरोध प्रदर्शन करेंगें।