फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर आयुक्त ने अपने अधिकारयिं को फटकारा

नगर आयुक्त ने काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को लगाई फटकार

Sun, 04 Nov 2018 02:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 04 Nov 2018 02:57 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने अपने अधिकारयिं को फटकारा
नगर निगम - फोटो : google
नगर निगम की उदासीन हो रही कार्यशैली को स्मार्ट बनाने के लिए नगर आयुक्त ने चेतावनी दी है कि अपने अधिकारों का प्रयोग नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा दो कूड़ेदान नहीं रखने वाले दुकानदारों, ढकेल स्वामियों से भी प्रतिदिन जुर्माना वसूला जाएगा। सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए रात में कूड़ा उठाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


नगर निगम के प्रति लोगों की सोच को बदलने के क्रम में नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने सफाई व्यवस्था में बदलाव के लिये अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों के साथ संयुक्त रूप से समीक्षा की।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने कहा कि नगर निगम अधिकारी अपने अधिकारों को समझें गंदगी और कूड़ा फेकनें वालों के खिलाफ अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुये नियमित चालान, जुर्माना करें। यदि फिर भी न सुधरे तो नगर निगम अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी क्षेत्रीय जोनल अधिकारियों, स्वच्छता निरीक्षक व सेनेटरी सुपरवाइजरों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन हर वार्ड में 2 कूड़ेदान न रखने वाले दुकानदार, ढकेल वालों के खिलाफ अभियान चलाकर जुर्माना वसूला जाये।


नगर आयुक्त ने एटूजेड कंपनी के प्लांट हेड को स्पष्ट निर्देश दिये कि कूड़ा उठाने की व्यवस्था में सुधार करो नहीं तो कंपनी के खिलाफ कार्यवाही होगी। दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन रात में ही कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। रात में ही शहर के प्रमुख मार्गों और डिवाइडरों की सफाई, धुलाई के लिए रोड स्वीपिंग मशीन व सीवर जेटिंग मशीन एक साथ काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed