फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अमर उजाला जश्ने आजादी का आगाज आज

अमर उजाला जश्ने आजादी का आगाज आज

Sun, 12 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला जश्ने आजादी का आगाज आज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला जश्न ए आजादी का महा आयोजन रविवार की शाम मशाल रैली के साथ शुरू हो रहा है। मशाल रैली का उद्घाटन एसएसपी अजय कुमार सहानी, 104 बटालियन आरएएफ के हेलाल फिरोज, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव झंडी दिखाकर करेेंगे। मशाल रैली बाद स्टेडियम में शिखर संस्था के तत्वावधान में राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कवि सम्मेलन भी होगा। जिसमें ओजस्वी कवि हरीश‘बेताब’, डॉ. मुजीब शहजर, अशोक अंजुम, सुधांशु गोस्वामी और डॉ. दौलत राम कविता पाठ करेंगे।

जश्न ए आजादी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रमुख चौराहों की सजावट और एक साथ राष्ट्रगान धुन होगी। अधिक जानकारी के लिए इस मोबाइल नंबर 7417711777 पर संपर्क कर सकते हैं। इसी क्रम में शनिवार को चित्रकला प्रतियोगिता अलग अलग स्कूलों में शुरू हुई। तीन स्कूलों ने बच्चों की बनाई पेंटिंग भेजी है।
विज्ञापन


इसमें अलीगढ़ पब्लिक स्कूल के जकिया अतहर सिद्दीकी, इरफान अली नकवी, अजरा अहसान, नाजिर अली, इरशाद हुसैन, डॉ. फातिमा जेहरा, अली फारूख खां और डॉ. दौलत राम ने सहयोग किया। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल से प्रिंसिपल श्याम कुंतेल और चंद्रशेखर ने सहयोग किया। विश्व भारती पब्लिक स्कूल प्रिंसिपल सुनीता सिंह, डॉ. कुलदीप गुप्ता, कंचन रानी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होंगे कार्यक्रम
- 12 अगस्त को स्टेडियम में शाम पांच बजे से अगस्त क्रांति की मशाल बच्चों को सौंपी जाएगी। देश भक्ति उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान होगा। उद्घोषों के साथ मशाल जुलूस रामघाट रोड से केला नगर चौराहा, मैरिस रोड होते हुए किशनपुर तिराहा के बाद स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न होगा।
- 13 अगस्त को 12 स्कूलों में बालिकाओं को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी।
- 14 को डांस अलीगढ़ डांस प्रतियोगिता टीकाराम कालेज के आडीटोरियम में होगी।
- 15 अगस्त को शहर के प्रमुख चौराहों की सजावट और सुबह 9:59 बजे राष्ट्रगान होगा। सुबह 11 बजे स्टेडियम में समापन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। स्टेडियम में ही आयोजन से जुड़ी सभी संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।


कार्यक्रम में सहयोगी
- प्रशांत एंटरप्राइजेज
- आयशा तरीन माडर्न पब्लिक स्कूल
- मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
- समृद्धि स्वैच्छिक संगठन
- आईआईएमटी
- भारतीय जीवन बीमा निगम, अलीगढ़
- रेडियो पार्टनर रेडियो करंट
- डिजिटल पार्टनर एटी न्यूज
- मनोज अलीगढ़ी

डांस अलीगढ़ डांस के लिए आडीशन हुए
शनिवार 11 अगस्त को डांस अलीगढ़ डांस के आडीशन दोपहर दो बजे से साईं मार्शल आर्ट्स एकेडमी, प्राग मिल कंपाउंड (महाजन होटल के पास) पर हुए। आयोजन में निक्की अग्रवाल सहयोग कर रहे हैं। आडीशन रविवार को भी इसी स्थान पर दोपहर से होंगे। जो लोग अभी तक आडीशन नहीं दे पाए हैं, वह रविवार को अपना गाना लेकर आ सकते हैं। दो श्रेेणियों में आडीशन होंगे। पहली सोलो और दूसरी ग्रुप डांस होगी। सोलो में दो श्रेेणियां हैं। पहली श्रेणी 4 से 15 वर्ष तक और दूसरी श्रेणी 16 से अधिक आयु वर्ग में होगी। आडिशन देश भक्ति थीम पर ही होगा। प्रतिभागी अपने गानों की धुन अपने मोबाइल या पेन ड्राइव में साथ लेकर आएं। इसके लिए अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8392931061 पर संपर्क करें।

चौराहा सजावट व राष्ट्रगान कराने वाले सहयोगियों की मुख्य सूची
चौराहा सहयोगी/संस्था
1-चौराहा सेंटर प्वाइंट विवेक बगई/सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
2-मीरीमल प्याऊ चौराहा सौरभ सिक्ससंस/ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल
3-दुबे पड़ाव अजय लिथो/अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल
4-अब्दुल करीम चौराहा जमीरउल्लाह/बसपा नेता व पूर्व विधायक
5-सारसौल विक्रमादित्य सिंह/धर्मेंद्र कुमार
6-गांधी आई मधुप लहरी/गांधी आई हॉस्पिटल
7-गांधीपार्क अनुराग गुप्ता/उद्योग व्यापार संगठन अलीगढ़
8-बारहद्वारी शकुंतला भारती/पूर्व महापौर
9-देहली गेट शकुंतला भारती पूर्व महापौर
10-चुंगी तिराहा गौरव गोदानी, अंकुर मित्तल/अखिल भारतीय वैश्य महासंघ
11-किशनपुर शीलेंद्र सिंह/सपा युवा नेता
12-सासनी गेट यतेंद्र वाईके/सासनी गेट औद्योगिक व्यापार संगठन
13-दोदपुर अज्जू इशहाक/पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष
14-तालानगरी विपिन चौधरी/स्मार्ट विलेज फाउंडेशन
15-एटा चुंगी शल्यराज सिंह/वरिष्ठ भाजपा नेता
16-चौराहा चंदन शहीद यासीन शम्स/बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन
17-मैरिस रोड जियाउर्रहमान/युवा छात्र रालोद नेता
18-क्वार्सी विपिन चौधरी/स्मार्ट विलेज फाउंडेशन
19-फूल चौराहा अमित सर्राफ/अलीगढ़ युवा सर्राफा कमेटी
20-मदार गेट निखिल वार्ष्णेय, सुबोध स्वीटी/घंटावाले की मशहूर दुकान
21-मालगोदाम ओपेश अग्रवाल, हेमंत गर्ग/महाराजा अग्रसेन समिति
22-केला नगर खुसरो खान/युवा समाजसेवी
23-एएमयू सर्किल शहवाज जफीर/युवा सपा नेता
24-खिरनी गेट राजीव जैन/जैन समाज
25-तस्वीर महल जावेद सईद/सपा महानगर अध्यक्ष
26-रसलगंज प्रांजुल गर्ग/श्री अग्रवाल युवा संगठन
27-मसूदाबाद आनंदपाल सिंह/नागरिक चेतना समिति
28-महाजन होटल मानव महाजन/वरिष्ठ भाजपा नेता
29-घंटाघर यतिन दीक्षित/जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा
30-हाथरस अड्डा कौशल गौड़, मुकेश वर्मा/उमंग भारत फाउंडेशन
31-रामलीला मैदान पुष्पेंद्र पचौरी/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
32-रघुवीरपुरी होली चौक देवराज सिंह/पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष
33-लालडिग्गी डॉ.निशित शर्मा/युवा भाजपा नेता
34-जयगंज तस्लीम मुख्तार/रस्साकशी संघ
35-अप्सरा सिनेमा अतुल राजाजी/युवा भाजपा नेता
36-आगरा रोड हाईवे चौराहा सुमित सर्राफ/समृद्धि टाउनशिप
37-खेरेश्वर चौराहा योगेश गुप्ता/हिंदू युवा वाहिनी
38-एडीए मार्केट तिराहा मृत्युंजय शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed