{"_id":"5b26bb664f1c1bf86e8b874c","slug":"161529264998-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में समर कैंप के लिए आज से कराए पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में समर कैंप के लिए आज से कराए पंजीकरण
Updated Mon, 18 Jun 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू कल्चरल एजूकेशन सेंटर (सीईसी), म्यूजिक वर्क्स एवं म्यूजिक एकेडमी के तत्वावधान में 1 जुलाई से 31 अगस्त 2018 तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
रॉक स्कूल यूके (यूनाइटेड किंगडम) इसमें विशेष सहयोग कर रहा है। गिटार एवं म्यूजिक प्रोडक्शन की कला का प्रशिक्षण देश-विदेश के जाने माने संगीतज्ञ देंगे। संगीत में भविष्य बनाने के इच्छुक छात्र इस कैंप का लाभ उठा सकते हैं।
सीईसी के समन्वयक प्रो. एफएस शीरानी ने बताया कि इच्छुक छात्र तुरंत पंजीकरण करा लें। सीटें सीमित होने के कारण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर छात्रों को शामिल किया जाएगा। पंजीकरण सोमवार यानी 18 जून से शुरू हो रहा है।