{"_id":"5b0480a44f1c1bd5408b7492","slug":"161527021732-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी यूनिवर्सिटी से परस्पर सहयोग पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेरिकी यूनिवर्सिटी से परस्पर सहयोग पर विचार
Updated Wed, 23 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट के समन्वयक एवं संपर्क अधिकारी डॉ. शल्फ बनार्ट गब्बार्ड ने जेएन मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी का दौरा किया और मेडिसन फैकल्टी के मानद पुस्तकालय अधिकारी प्रो. खुरशीद आलम से भेंट कर पारस्परिक हित के मुद्दों पर मुख्य रूप से चर्चा की।
डॉ. शल्फ बनार्ट ने लाइब्रेरी के विभिन्न सेक्शन को देखा और वहां छात्रों, पैरामेडिकल स्टॉफ, मेडिसन तथा दंत चिकित्सा पर उपलब्ध सामग्री की सराहना की।
उन्होंने वहां रखे लगभग 50 वर्ष पुराने चिकित्सा विज्ञान के जर्नल्स की विशेष रूप से प्रसन्नता की। डॉ. शल्फ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य, जैव सूचना विज्ञान, जैव रसायन, जैव प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर साइंस पर प्रो. खुर्शीद के साथ चर्चा की। प्रो. खुर्शीद ने एएमयू और अमेरिकन यूनिवर्सिटी के बीच छात्रों और शिक्षकों के आदान प्रदान शुरू किये जाने पर भी बातचीत की।