फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हम भारतवासी... आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे

हम भारतवासी... आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे

Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
हम भारतवासी... आतंकवाद का डटकर विरोध करेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के केन्द्रीय कार्यालयों सहित इससे जुड़े तमाम संस्थानों में शिक्षक एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई गई।

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक के कांफ्रेंस हाल में रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि ‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे।

हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं।’ इस अवसर पर वित्त अधिकारी प्रो. एसएम जावेद अख्तर, सुरूर अथर, मसूद उर रहमान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


यहां दिलाई गई शपथ...
एएमयू के एबीके हाईस्कूल गर्ल्स, सतत् प्रौढ़ शिक्षा एवं विस्तार केंद्र, एएमयू राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय, जीव विज्ञान संकाय, सैयद हामिद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसटीएस स्कूल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed