{"_id":"5af7484c4f1c1be9408b4dd1","slug":"161526155340-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर और ऊंटासानी में दो नियंत्रण चौकियां बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर और ऊंटासानी में दो नियंत्रण चौकियां बनेंगी
Updated Sun, 13 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
बरसात के माह में बाढ़ की आशंका के दृष्टिगत किशनपुर एवं ऊंटासानी में दो नियंत्रण चौकियां बनाने का निर्णय लिया गया है। यमुना के जलस्तर की निरंतर निगरानी की बात कही गई है तो आपदा की स्थिति में राहत और बचाव के इंतजाम रखने पर भी सहमति बनी है।
इस मामले में शनिवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अपने कैंप कार्यालय पर 14 मई को लखनऊ में होने वाली बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की तैयारियों एवं आपदा के समय युद्धस्तर पर त्वरित राहत कार्रवाई किए जाने की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए दैवी आपदा, सिंचाई विभाग, आपूर्ति विभाग, तहसीलदारों की बैठक ली।
बैठक में दैवी आपदा के अमित वर्मा ने बाढ़ प्रबंधन इंतजामों की तहसील वाइज एवं ग्राम वाइज रिपोर्ट प्रस्तुत की। सिंचाई विभाग नरौरा खंड के एसडीओ अरुण सचदेवा ने गंगा एवं यमुना के बाढ़ से प्रभावित होने वाले स्थानों को चिन्हांकन एवं आपदा प्रबंधन की रिपोर्ट दी।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग के नीरज सिंह को निर्देशित किया कि वे बाढ़ आपदा प्रबंधन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने का नेटवर्क तैयार रखें। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।