{"_id":"5ae38fd14f1c1b9d098b6cf9","slug":"161524862929-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में नहीं है शौचालय तो नहीं मिलेगा वेतन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में नहीं है शौचालय तो नहीं मिलेगा वेतन।
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यदि घर में शौचालय नहीं होगा तोे अध्यापकों को अब वेतन नहीं मिलेगा। ऐसे में राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों से यह प्रमाण पत्र लिया जा रहा है कि उनके घर में शौचालय है और वह व उनका परिवार इसका इस्तेमाल करता है।
केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मुहिम के तहत घर-घर शौचालय निर्माण पर जोर दे रही है। काफी गांवों को शौचालय मुक्त भी कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों पर शासन की इसे लेकर सख्ती है।
इसी क्रम में अब सभी राजकीय व परिषदीय विद्यालयोें के अध्यापकों से यह प्रमाणपत्र लिया जा रहा है कि उनके घर पर शौचालय है और वह व उनका परिवार इसका इस्तेमाल करते हैं। अधिकारियों का यह भी फरमान है कि जो अध्यापक यह प्रमाणपत्र नहीं देगा, उसे अगले माह से वेतन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
बीएसए डॉ.धीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जहां विद्यालयों को स्वच्छ रखा जा रहा है और वहां शौचालय बना दिए गए हैं। वहीं अध्यापकों से भी इसको लेकर यह प्रमाणपत्र लिए जा रहे हैं। नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने भी बताया कि उनके विद्यालय के अध्यापक भी इसी आशय का प्रमाण पत्र दे रहे हैं।