{"_id":"5ab16b974f1c1baa758b678a","slug":"161521576855-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों को माध्यमिक शिक्षा परिषद से जोड़ा जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों को माध्यमिक शिक्षा परिषद से जोड़ा जाए
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मदरसों को माध्यमिक शिक्षा परिषद से जोड़ने की आवाज बुलंद होने लगी है। अलीगढ़ मदरसा एसोसिएशन ने इस बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष निजामुद्दीन ने मदरसों के छात्रों को धार्मिक तालीम देने के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा देने की वकालत की। लिहाजा, उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसा के प्रबंधन की इच्छानुसार उसे उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध किया जाए।
मदरसों में पढ़ने वाले छात्र यदि आधुनिक शिक्षा लेना चाहें, तो वह माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसमें रियायत दी जानी चाहिए। मदरसों के छात्रों के ‘एक हाथ में कंप्यूटर और एक हाथ में कुरान’ के प्रधानमंत्री के नारे को बल मिलेगा। मदरसे के छात्र मुख्यधारा में आएंगे और देश के विकास में सहयोगी बनेंगे।