फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू के वेबसाइट ने दिया धोखा, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी

एएमयू के वेबसाइट ने दिया धोखा, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी

Fri, 09 Mar 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के वेबसाइट ने दिया धोखा, आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


वेबसाइट नहीं खुलने से परेशान छात्रों की परेशानी को अलीगढ़ मुस्लिम प्रशासन ने दूर कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर एएमयू में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों को राहत दिया है।


एएमयू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए अंतिम तिथि 8 मार्च निर्धारित थी। अंतिम दिन वेबसाइट नहीं खुलने के कारण दिन भर छात्र-छात्राएं परेशान रहे। छात्र एएमयू कंट्रोलर ऑफिस भी पहुंचे लेकिन विश्वविद्यालय में अवकाश होने के कारण उन्हें गेट से ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन


आक्रोशित छात्र सोशल मीडिया में शुक्रवार को बाब ए सैयद पर धरना-प्रदर्शन की बात भी करने लगे। कई लोगों ने ई-मेल आदि के माध्यम से कंट्रोलर एवं कुलपति के पास शिकायत की। कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने भी इसे गंभीरता से लिया और कंट्रोलर प्रो. एम जुबैरी से बात कर समस्या का समाधान करने के लिए कहा। कुलपति के निर्देश के बाद विभिन्न पाठ्यक्रमों में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएमयू कंट्रोलर एग्जाम एम जुबैरी ने बताया कि बीएससी, बीकॉम, बीए आनर्स, बीए फॉरेन लैंग्वेज, डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग, डिप्लोमा कोर्स थ्रू सीईटी में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 से 11 मार्च कर दी गई है। एसएसएससी (साइंस स्ट्रीम), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, एसएसएससी मानविकी एवं कामर्स में छात्र 14 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।


वहीं बीटेक, बीटेक आर्क में छात्र 16 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। एमबीए, एमबीए आईबी, पीजी डिप्लोमा इन इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस, बीएड, बीएएलएलबी, एमएसी बायोटेक्नोलॉजी, एमसीए, बीई इवनिंग, एमए मॉस कॉम, बी लिब आईएससी, एमएसडब्लू आदि में आवेदन की तिथि बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed