फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शराब पीकर युवक करा रहा था नकल, सचल दल ने क्वार्टर सहित दबोचा

शराब पीकर युवक करा रहा था नकल, सचल दल ने क्वार्टर सहित दबोचा

Wed, 07 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शराब पीकर युवक करा रहा था नकल, सचल दल ने क्वार्टर सहित दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के जिले में काफी सख्ती के बाद भी नकल माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे। स्थिति यह है कि कुछ परीक्षा केंद्रों पर शराब पीकर नकल कराई जा रही है।

मंगलवार को बोर्ड परीक्षा के दौरान जब नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने छापा मारा तो उन्हें गंगीरी क्षेत्र में एक परीक्षा केंद्र पर एक शराबी शराब के नशे में नकल कराते हुए मिला।
विज्ञापन


उसके पास से शराब का क्वार्टर भी बरामद हुआ। सचल दल ने केंद्र व्यवस्थापक को डिबार करने की संस्तुति की है और इस शराबी को पुलिस के हवाले कर दिया। अन्य केंद्रोें पर भी सचल दलोें ने छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार के नकल विहीन परीक्षा कराने के दावे शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह के जिले में ही हवा-हवाई हो रहे हैं। अभी तक बोर्ड परीक्षाओं में दर्जनों स्थानों पर सामूहिक नकल पकड़ी गई है।

मारपीट की घटनाएं हुई हैं और दर्जनों मुन्नाभाई व नकलची पकड़े गए हैं। मंगलवार को शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह जिले में ही थे। उस दौरान मंगलवार को सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की समाज शास्त्र की परीक्षा थी।

जेडी के सचल दल में शामिल नौरंगीलाल जीआईसी के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार ने सुबह की पाली में गंगीरी के तेहरा मोड़ स्थित बीडीएलडी इंटर कॉलेज पर जब छापा मारा तो गंगीरी संवाददाता के अनुसार वहां सचल दल को परीक्षा केंद्र के अंदर गांव कसेरी निवासी राहुल पुत्र वीरेश अंग्रेजी शराब के क्वार्टर सहित पकड़ा गया।

उसने आधा क्वार्टर शराब पी रखी थी और आधा क्वार्टर उसकी जेब में रखा था। सचल दल प्रभारी शीलेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त युवक शराब के नशे में परीक्षा केंद्र पर नकल करा रहा था।


उस समय केंद्र व्यवस्थापक भी नहीं थे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा कार्य से डिबार करने की संस्तुति की है। वहीं, दादों के गांव दरीअलावलपुर स्थित लक्ष्मण सिंह इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर पकड़े गए मुन्नाभाई किरन कुमार पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी नीमचना थाना अगौता जिला बुलंदशहर को जेल भेज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed