{"_id":"5a9c5de54f1c1b9b248b8217","slug":"161520197093-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल से खाना खाकर लौट रहे छात्र को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल से खाना खाकर लौट रहे छात्र को गोली मारी
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
रविवार की देर रात करीब 12 बजे महानगर के मैरिस रोड स्थित एक होटल से खाना खाकर चचेरे भाई के साथ घर लौट रहे 11वीं कक्षा के छात्र को स्कूटी सवार तीन युवकों ने रोक लिया।
मारपीट करने के साथ ही गोली चला दी, जिसमें छात्र के पैर में छर्रे लगे हैं। गोली चलने से अफरातफरी मच गई। घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एक हमलावर की पहचान घायल ने की है। देर रात खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर लिखी जा रही थी।
क्वार्सी थाना क्षेत्र में मैरिस रोड स्थित बेगपुर कालोनी राकेश वाल्मीकि दिल्ली में स्वास्थ्य विभाग में चतुर्थश्रेणी कर्मी हैं। दिल्ली में गुलाबी बाग में परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
उनका बेटा विजय दिल्ली में ही 11वीं का छात्र है। होली पर पूरा परिवार अलीगढ़ आया है। रविवार की देर रात विजय अपने तहेरे भाई सुरजीत के साथ मैरिस रोड स्थित एक होटल पर खाना खाने पहुंचा था।
खाना खाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे, तभी एक दूसरे होटल के मोड़ पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच हमलावरों ने गोली चलाई जिसमें विजय के दाएं पैर में छर्रे लगे हैं।
हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। चर्चा है कि मोहल्ले के ही शाहिद नाम के युवक से सुरजीत का कुछ विवाद था। होली पर भी उनके बीच तू तू, मै मै हुई थी। माना जा रहा है कि उसी रंजिश में हमला हुआ। घायल एवं सुरजीत ने शाहिद को पहचान लिया था। सूचना पर पहुंचे भाजपा नेता राजीव भारती की मौजूदगी में देर रात तहरीर लिखी जा रही थी।