फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अंग्रेजी एवं हिंदी के कई कवियों से प्रभावित थे इकबाल

अंग्रेजी एवं हिंदी के कई कवियों से प्रभावित थे इकबाल

Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी एवं हिंदी के कई कवियों से प्रभावित थे इकबाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के अंग्रेजी एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार अल्लामा इकबाल के विचारों तथा काव्य पर एक व्याख्यान का आयोजन आर्ट फैकल्टी लाउंज में किया गया।

वियना से आए डॉक्टर स्टिफन पॉप ने कहा कि इकबाल का काव्य मूलरूप से संदेशात्मक है और उन्होंने काव्य द्वारा अपने विचारों की अभिव्यक्ति को अपना उद्देश्य बनाया था।
विज्ञापन


डॉ. पॉप ने संरचनात्मक विश्लेषण की तकनीक का प्रयोग करते हुए यह बताने का प्रयत्न किया कि इकबाल के काव्य में 1920 के बाद की छायावाद विशेष रूप से दृष्टिगोचर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पॉप ने कहा कि इकबाल की फारसी और उर्दू शायरी न केवल उनके राजनैतिक विचारों को प्रतिबिंबित करती है, बल्कि उससे यह भी पता चलता है कि वह विलियम वर्ड्स वर्थ सहित हिंदी साहित्य के कई सौंदर्यवादी साहित्यकारों एवं कवियों से प्रभावित थे।

डॉ. पॉप ने इस अवसर पर इकबाल की कुछ प्रख्यात कविताओं का ईरानी कवि बहार तथा हिंदी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविताओं से तुलना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed