{"_id":"5a97134e4f1c1b2d068b9455","slug":"161519850318-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज्जाद के पैंतरे से यूनिवर्सिटी प्रशासन हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज्जाद के पैंतरे से यूनिवर्सिटी प्रशासन हैरान
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सज्जाद के पैंतरे से यूनिवर्सिटी प्रशासन हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर द्वारा दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आने पर हिंसा फैलने की आशंका जताई गई है। उपाध्यक्ष के इस नए पैतरे के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन भौचक है और तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
एएमयू का 65 वां दीक्षांत समारोह एथलेटिक्स ग्राउंड में होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दीक्षांत भाषण देंगे। पहले ही एएमयू छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष नदीम अंसारी राष्ट्रपति के आगमन का विरोध कर बखेड़ा खड़ा कर चुके हैं। हालांकि एएमयू छात्र संघ द्वारा राष्ट्रपति के आगमन का स्वागत किया गया है।
बुधवार को संघ के सचिव मो. फहद ने दो कैबिनेट सदस्यों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि वह राष्ट्रपति के आगमन का स्वागत करते हैं, लेकिन समारोह में किसी संघी या भाजपा नेता को बुलाया जाएगा तो बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस वार्ता में अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी एवं उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर मौजूद नहीं थे। पूछे जाने पर बताया गया कि अध्यक्ष दिल्ली में हैं और उपाध्यक्ष की तबियत ठीक नहीं है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता के समय उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर (शोध छात्र, इतिहास विभाग) यूनियन हॉल स्थित अपने कक्ष में पहुंच गए और सनसनीखेज बयान देकर तहलका मचा दिया।
उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रपति के आगमन पर हिंसा फैलने की आशंका जताई, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से नदीम अंसारी के विरोध के तौर-तरीके पर बड़ी चालाकी से मुहर भी लगा दी। उन्होंने एक नया पासा भी फेंका कि राष्ट्रपति के आगमन पर पूरे भारत में यह संदेश जाएगा कि मुसलमानों ने भगवा विचारधारा को स्वीकार कर लिया है।
उपाध्यक्ष के नए पैतरे से इंतजामिया को जोर का झटका लगा है। यहीं नहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर भी तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं। उपाध्यक्ष के बयान के बाद यह भी जाहिर हो गया है कि छात्र संघ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
सर सैयद डे समारोह के बाद भी हुई थी तकरार
पिछले साल सर सैयद डे समारोह का आयोजन किया गया था। उसमें पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। वीसी लॉज से लेकर कार्यक्रम स्थल तक प्रदेश सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री एवं कल्याण सिंह के नाती संदीप सिंह संजू भैया, भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष वीएस पॉल आदि मौजूद रहे। सर सैयद समारोह के मंच से संदीप सिंह का नाम लिए जाने पर छात्रों ने ताली बजाकर स्वागत भी किया था, लेकिन समारोह के बाद इसे कुछ छात्र नेताओं ने इसे मुद्दे के रूप में पेश कर काफी हंगामा किया। उसके बाद भाजपा नेताओं एवं एएमयू छात्र नेताओं के बीच मीडिया में काफी बयानबाजी हुई। भाजपा नेताओं ने कहा कि एएमयू किसी की जागीर नहीं है। वह बुलावा आने पर जरूर जाएंगे। अब जब दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति आ रहे हैं तो पुराना मामला एक बार फिर उखाड़ कर राजनीति रोटियां सेंकने का प्रयास किया जा रहा है।